Rashmika Mandanna: अंधेरे जंगल में भाला लिए नजर आईं रश्मिका मंदाना, शेयर किया दमदार पोस्टर; दी ये बड़ी जानकारी
Rashmika Mandanna New Movie: साउथ सिनेमा इंडस्ट्री में इस वक्त की सबसे चर्चित अभिनेत्री रश्मिका मंदाना एक शानदार फिल्म लेकर आ रही हैं, जिसका फर्स्ट लुक सामने आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में रश्मिका मंदाना धनुष अभिनीत 'कुबेर' से चर्चा में हैं। अभिनेत्री इसके अलावा कई और प्रोजक्ट्स पर काम कर रही हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी आगामी फिल्म का एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें वो एक योद्धा के रूप में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी साझा की है। आइए जानते हैं क्या है वह अपडेट।
युद्ध करती दिखेंगी रश्मिका मंदाना?
अभिनेत्री रश्मिका मंदान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की हैं। इसमें उन्होंने अपनी आगामी फिल्म का एक पोस्टर साझा किया, जिसमें उन्हें योद्धा के अवतार में देखा जा सकता है। पोस्टर में अभिनेत्री का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है, लेकिन वो रौद्र रूप में दिख रही हैं और उनके हाथ में भाला भी है। उनके चारों तरफ तबाही का मंजर है और कुछ लोग उन पर हमला करने के लिए उनका पीछा कर रहे हैं, जिनका अभिनेत्री डटकर सामना करती दिख रही हैं।
क्या है फिल्म को लेकर जानकारी?
रश्मिका मंदाना ने अपनी आगामी फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए, फिल्म के बारे में बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया की फिल्म के टाइटल की घोषणा शुक्रवार यानी कि 27 जून को सुबह 10 बजकर 8 मिनट पर होगी। इसके साथ ही अभिनेत्री ने स्टोरी के कैप्शन में लिखा कि उनकी इस फिल्म का टाइटल क्या होगा कोई बता सकता है। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें लगता है कि कोई नहीं बता सकता, लेकिन अगर कोई बता देता है तो वह उनसे जरूर मिलेंगी।
यह खबर भी पढ़ें: Ankita Lokhande: पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं अंकिता लोखंडे और विक्की जैन? एक्ट्रेस ने सुनाई अच्छी खबर
रश्मिका मंदाना का वर्कफ्रंट
रश्मिका मंदाना के करियर फ्रंट की बात करें तो इस समय अभिनेत्री धनुष की कुबेर में नजर आ रही हैं। वहीं उनकी आगामी फिल्मों की बात करें, तो वह हिंदी फिल्म ‘थामा’ के अलावा एक साउथ फिल्म में भी नजर आएंगी। ‘थामा’ में आयुष्मान खुराना लीड रोल में हैं। साउथ फिल्म ‘गर्लफ्रेंड’ में रश्मिका, विजय देवरकोंडा के अपोजिट दिखेंगी।