{"_id":"666edf8c1f3e639bf504905b","slug":"sonali-bendre-talks-about-crazy-fan-culture-towards-stars-says-couldnt-understand-that-kind-of-obsession-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonali Bendre: स्टार्स के प्रति फैन की दीवानगी को लेकर सोनाली हुईं चिंतित, बोलीं- इंसान को भगवान नहीं...","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sonali Bendre: स्टार्स के प्रति फैन की दीवानगी को लेकर सोनाली हुईं चिंतित, बोलीं- इंसान को भगवान नहीं...
Sun, 16 Jun 2024 06:20 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Sun, 16 Jun 2024 06:20 PM IST
सार
सोनाली बेंद्रे दिलजले से लेकर डुप्लीकेट और मेजर साब जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि जब वे 1990 में भोपाल गई थीं तब कथित तौर पर उनके एक फैन ने आत्महत्या कर ली थी क्योंकि वे उस फैन से नहीं मिल पाई थीं।
विज्ञापन
सोनाली बेंद्रे
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। पिछले दिनों वे वेब सीरीज 'ब्रोकन न्यूज' सीजन 2 में नजर आई थीं। दर्शकों को उनका यह शो काफी पसंद भी आया। इस शो में उनके सात जयदीप अहलावत भी दिखाई दिए थे। हाल ही में अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू दिया है जिसमें वे बॉलीवुड स्टार्स के प्रति फैंस की दीवानगी के बारे में बातें करती नजर आईं।
हद से ज्यादा दीवानगी सही नहीं
सोनाली बेंद्रे 'दिलजले' से लेकर 'डुप्लीकेट' और 'मेजर साब' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि जब वे 1990 में भोपाल गई थीं तब कथित तौर पर उनके एक फैन ने आत्महत्या कर ली थी क्योंकि वे उस फैन से नहीं मिल पाई थीं। इस बात को सुनकर अभिनेत्री कहती हैं, 'क्या यह सच है और अगर सच है तो यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। इस हद की दीवानगी नहीं है'।
अपनी फिटनेस का हद से ज्यादा ख्याल रखती हैं ये अभिनेत्रियां
विज्ञापन
स्टार्स भी इंसान होते हैं
सोनाली बेंद्रे अविश्वास के साथ प्रतिक्रिया देते हुए बोलती हैं, 'यह गलत है। आप किसी इंसान को ऐसे कैसे भगवान के जैसे मान सकते हैं। स्टार्स भी सधारण इंसान होते हैं। मुझे नहीं पता है कि ऐसा कुछ हुआ था और यह सही नहीं है। मुझे प्रशंसकों के चिट्ठी आते थे और शायद उनमें से कई चिट्ठी खून से लिखे होते थे। मुझे इस बात से भी तकलीफ होती थी'।
Shoojit Sircar: फादर्स डे के मौके पर शूजीत सरकार का तोहफा, अभिषेक बच्चन की फिल्म की रिलीज डेट आई सामने
किसी को एक हद में रहकर सराहिए
सोनाली बेंद्रे इस फैन कल्चर को गलत मानती हैं। वे कहती हैं, 'किसी के काम को सराहना सही है, लेकिन एक हद में रहकर। ऐसे खुद को नुकसान पहुंचा लेना समझदारी नहीं है। मैंने अपनी बीमारी से एक बात सीखी है कि कोई भी सुंदर चीज अपने आप में संपूर्ण नहीं होती है। फैंस सिर्फ पर्दे पर हमें अभिनय करते देखते हैं। वास्तव में उन्हें नहीं पता होता है कि हम एक इंसान के तौर पर कैसे हैं या हम निजी जिंदगी में किन चीजों से गुजर रहे हैं'।