फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonakshi Sinha gives pose in abu dhabi Mosque after Deepika hijab row users comment

दीपिका की हिजाब कंट्रोवर्सी के बीच अबू धाबी पहुंचीं सोनाक्षी, तस्वीरें देख यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट

Sat, 11 Oct 2025 04:16 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 11 Oct 2025 04:16 PM IST
सार

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal in Dubai:: दीपिका पादुकोण के बाद सोनाक्षी सिन्हा अबू धाबी पहुंची हैं। उन्होंने यहां से कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इस पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Sonakshi Sinha gives pose in abu dhabi Mosque after Deepika hijab row users comment
सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम @aslisona

विस्तार

दीपिका पादुकोण के बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अबू धाबी पहुंचे हैं। दोनों ने अबू धाबी की शेख जायद ग्रैंड मस्जिद का दौरा किया है। सोनाक्षी सिन्हा ने इसकी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि यह जोड़ा मस्जिद में टहल रहा है। सोनाक्षी के मुताबिक उन्हें यहां सुकून मिला है। उनकी इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन

तस्वीरों और वीडियो में क्या है?
तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी ने हरे और सफेद रंग का कुर्ता-पजामा पहना है। उन्होंने अपने सर पर दुपट्टा डाला है। 
सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है 'यहां अबू धाबी में थोड़ा सा सुकून (शांति) मिला है।' इसके साथ उन्होंने मस्जिद वाला इमोजी बनाया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)


विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो पर भड़के यूजर्स
सोनाक्षी सिन्हा की पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा 'जूतों के साथ मस्जिद में जाना बहुत गुनाह है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'जहीर भाई एहतराम अल्लाह को पसंद है। मस्जिद के लिए थोड़ी इज्जत रखिए। आप इतने बड़े नहीं हैं कि मस्जिद में जूते उतार कर न जाएं। यहां सोनाक्षी की गलती नहीं है।'


विज्ञापन

सोनाक्षी और जहीर के सपोर्ट में आए यूजर्स
कई यूजर्स ने सोनाक्षी का सपोर्ट किया है। एक यूजर ने लिखा 'आपकी ड्रेस फ्लोर से मैच कर रही है।' एक और यूजर ने लिखा 'तो सोनाक्षी के लिए ये आम बात है। दीपिका के लिए नहीं? दोनों एक ही मस्जिद में गईं, और दोनों अपने-अपने पतियों के साथ खूबसूरत लग रही थीं। क्या हम लोगों को ट्रोल करना बंद कर सकते हैं और उन्हें शांति से जीने दे सकते हैं?'


ट्रोल हुई थीं दीपिका
इससे पहले दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ अबू धाबी की एक मस्जिद में एक विज्ञापन शूट कराया था। उन्होंने अबू धाबी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऐसा किया था। इस दौरान उन्होंने अबाया और हिजाब पहना था। इस पर उन्हें कई यूजर्स ने ट्रोल किया था।

यह खबर भी पढ़ें: हिजाब पहनने पर ट्रोल हुईं दीपिका पादुकोण, यूजर्स बोले- बिंदी इच्छा है और ये मजबूरी ?

सोनाक्षी और जहीर की शादी
आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने पिछले साल जून में शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने मुंबई के एक आलीशान रेस्टोरेंट में एक पार्टी रखी थी। इसमें कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed