Sonakshi Sinha Dance: नई नवेली दुल्हन सोनाक्षी सिन्हा ने 'बिब्बोजान' के साथ किया जमकर डांस, वायरल हुआ वीडियो
सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को जहीर इकबाल के साथ शादी रचा ली है। शादी के बाद सोनाक्षी ने सभी रिश्तेदारों, दोस्त और सेलेब्स को शानदार रिसेप्शन दिया। इस दौरान अदिति राव हैदरी और उनके मंगेतर सिद्धार्थ भी उनके रिसेप्शन में पहुंचे। हीरामंडी की 'बिब्बोजान' के साथ सोनाक्षी का डांस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनाक्षी और बिब्बोजान का जबरदस्त डांस
अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में अपनी सादगी भरी रजिस्टर्ड शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने शानदार रिसेप्शन दिया। इस जोड़े ने वाकई खूब मस्ती की और अपने मिलन का जश्न मनाते हुए दिल खोलकर नाचते रहे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें नई दुल्हन हीरामंडी की सह-कलाकार अदिति राव हैदरी और उनके मंगेतर सिद्धार्थ के साथ गाने 'दुनिया में आए हो तो लव कर लो' पर डांस करती नजर आईं।
विज्ञापन विज्ञापन
वायरल हुआ वीडियो
जहीर इकबाल और सोनाक्षी के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि वह किस रोमांटिक अंदाज में सोनाक्षी सिन्हा के साथ डांस कर रहे हैं। पूरे सोशल मीडिया पर सोनाक्षी और जहीर के ही रिसेप्शन के वीडियो छाए हुए हैं। वीडियो में, दोनों ने बॉलीवुड के कई गानों पर जमकर डांस किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनाक्षी और जहीर के विवाह समारोह में सलमान खान, संजय लीला भंसाली, अदिति राव हैदरी, हुमा कुरैशी, आदित्य रॉय कपूर, काजोल, अनिल कपूर, चंकी पांडे, तब्बू जैसे कई मशहूर हस्तियां मौजूद रहीं। इसके अलावा आलिया भट्ट , कियारा आडवाणी, परिणीति चोपड़ा, रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी, वरुण धवन, आयुष्मान खुराना, सोनू सूद और बाकी स्टार्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से जोड़े को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल सात साल तक रिलेशनशिप में रहे और उन्होंने एक फिल्म 'डबल एक्सएल' और एक म्यूजिक वीडियो 'ब्लॉकबस्टर' में साथ काम किया था।