फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Son Vikramaditya Pays Emotional Tribute To Father Pradeep Rawat Says I Will Carry Forward His Legacy

‘उनकी विरासत को आगे बढ़ाऊंगा’, बेटे विक्रमादित्य ने दी पिता प्रदीप रावत को भावुक श्रद्धांजलि; कही बड़ी बात

Sat, 08 Aug 2026 08:39 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 08 Aug 2026 08:39 AM IST
सार

Pradeep Rawat Prayer Meet: बॉलीवुड एक्टर प्रदीप रावत का इस हफ्ते 74 साल की उम्र में निधन हो गया था। गुरुवार को विक्रमादित्य सिंह रावत ने मुंबई में हुई प्रेयर मीट में अपने पिता को याद करते हुए भावुक श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
Son Vikramaditya Pays Emotional Tribute To Father Pradeep Rawat Says I Will Carry Forward His Legacy
प्रदीप रावत के बेटे विक्रमादित्य सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुरुवार को मुंबई में एक्टर प्रदीप रावत की प्रेयर मीट रखी गई, जहां उनके परिवार, दोस्त और बॉलीवुड के कई लोग उन्हें याद करने पहुंचे। प्रदीप रावत का इस हफ्ते 74 साल की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया था। प्रेयर मीट के दौरान उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह रावत अपने पिता को याद करते हुए भावुक हो गए।

विज्ञापन

बेटे ने ऐसे किया पिता को याद
प्रेयर मीट के बाद विक्रमादित्य सिंह रावत ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात की और अपने पिता से जुड़ी यादें साझा कीं। उन्होंने कहा, ‘मैं अपने पिता के बारे में जितना भी बोलूं, वो कम ही होगा। वो बहुत सम्मान और इज्जत वाले इंसान थे। मैं भगवान से जितनी भी दुआ करूं, अगर वो मुझसे पूछें कि मुझे कैसा पिता चाहिए, तो मैं हमेशा उनका ही नाम लूंगा।’

विज्ञापन

मैं उनकी विरासत को आगे बढ़ाऊंगा
विक्रमादित्य ने यह भी कहा कि वह अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाना चाहते हैं, जैसा उनके पिता चाहते थे। उन्होंने कहा, ‘उन्हें मुझ पर भरोसा था और मुझे भी है कि एक दिन मैं उनका नाम रोशन करूंगा। मैं उनकी विरासत को आगे बढ़ाऊंगा और उसे और बड़ा बनाना चाहता हूं।’

विज्ञापन

प्रदीप रावत की फिल्में
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा, एक्टर प्रदीप रावत हिंदी, तेलुगु और तमिल सिनेमा में अपने काम के लिए जाने जाते थे। 'सरफरोश', 'लगान', 'सये' (तेलुगु), 'नायक' (तेलुगु) और 'गजनी' जैसी फिल्मों में उनके काम को दर्शक आज भी याद करते हैं।

दिवंगत एक्टर का हालिया काम विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' था, जिसमें उन्होंने येसाजी कंक का किरदार निभाया था।

ये भी पढ़ें- प्रदीप रावत की प्रेयर मीट में रो पड़े बेटे विक्रमादित्य रावत, अखिलेंद्र मिश्रा और सुनील पाल समेत पहुंचे ये सेलेब्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed