फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sohum Shah Movies and Web Series Tumbbad The Big Bull Maharani Babar Talvar Ship of Theseus Simran

Sohum Shah Movies: हर किरदार में ढल गए सोहम शाह, देखें उनकी शानदार फिल्मों और सीरीज की लिस्ट

Fri, 21 Feb 2025 11:26 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 21 Feb 2025 11:26 AM IST
सार

Sohum Shah Movies: सोहम शाह ने हिंदी सिनेमा की कई बेहतरीन फिल्मों और सीरीज में काम किया है। हाल ही में उनकी फिल्म ‘क्रैजी’ का ट्रेलर रिलीज किया गया। आइए आज अभिनेता की कुछ शानदार फिल्मों पर एक नजर डालते हैं।

विज्ञापन
Sohum Shah Movies and Web Series Tumbbad The Big Bull Maharani Babar Talvar Ship of Theseus Simran
सोहम शाह की फिल्में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोहम शाह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के एक प्रतिभाशाली अभिनेता और निर्माता हैं, जिन्होंने अपने शानदार अभिनय कौशल और बेहतरीन फिल्म चयन से दर्शकों को प्रभावित किया है। उन्होंने कई दमदार फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है, जो ना केवल मनोरंजक हैं बल्कि गहरे सामाजिक विषयों पर भी आधारित हैं। हाल ही में उनकी आगामी फिल्म ‘क्रेजी’ का ट्रेलर रिलीज किया गया। इससे पहले उनकी फिल्म 'तुम्बाड़' को दोबारा सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। आइए जानते हैं उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों और सीरीज के बारे में।

विज्ञापन

Sohum Shah Movies and Web Series Tumbbad The Big Bull Maharani Babar Talvar Ship of Theseus Simran
बाबर मूवी - फोटो : यूट्यूब

बाबर (2009)
सोहम शाह ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘बाबर’ से की, जो एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म थी। इस फिल्म में उन्होंने एक गैंगस्टर की भूमिका निभाई थी। हालांकि, फिल्म को ज्यादा पहचान नहीं मिली, लेकिन इसमें सोहम के अभिनय की काफी सराहना की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Sohum Shah Movies and Web Series Tumbbad The Big Bull Maharani Babar Talvar Ship of Theseus Simran
शिप ऑफ थिसस - फोटो : यूट्यूब

शिप ऑफ थिसस (2012)
‘शिप ऑफ थिसस’ भारतीय सिनेमा की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म में सोहम शाह ने एक स्टॉकब्रोकर की भूमिका निभाई, जो नैतिक दुविधाओं से जूझता है। फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि मिली और यहां से  सोहम के करियर को नई दिशा भी मिली। फिल्म का प्रीमियर सितंबर 2012 में ‘टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ में हुआ था और उसके बाद इसे ‘टोक्यो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’, ‘बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल’, ‘दुबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’, ‘मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेजेज’, ‘ब्रिस्बेन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’, ‘रॉटरडैम इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ और ‘हांगकांग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ 2013 में दिखाया गया।

विज्ञापन

Sohum Shah Movies and Web Series Tumbbad The Big Bull Maharani Babar Talvar Ship of Theseus Simran
तलवार - फोटो : यूट्यूब

तलवार (2015)
यह फिल्म नोएडा के चर्चित आरुषि तलवार हत्याकांड पर आधारित है। इसमें सोहम शाह ने एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई, जो केस की जांच में शामिल होते हैं। इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों दोनों से सराहना मिली।

Sohum Shah Movies and Web Series Tumbbad The Big Bull Maharani Babar Talvar Ship of Theseus Simran
सिमरन - फोटो : यूट्यूब

सिमरन (2017)
इस फिल्म में सोहम शाह ने कंगना रनौत के साथ अभिनय किया। उन्होंने एक साधारण और संवेदनशील व्यक्ति की भूमिका निभाई है। यह एक डकैती ड्रामा फिल्म है। संदीप कौर की वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित इस फिल्म में कंगना रनौत ने प्रफुल्ल पटेल की भूमिका निभाई है, जो एक तलाकशुदा महिला है, जो जुए में अपना सब कुछ खो देती हैं और उसके बाद अपराध की दुनिया का रुख कर लेती हैं।

Sohum Shah Movies and Web Series Tumbbad The Big Bull Maharani Babar Talvar Ship of Theseus Simran
‘तुम्बाड’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तुम्बाड़ (2018)
सोहम शाह की सबसे चर्चित फिल्म ‘तुम्बाड़’ है। यह एक हॉरर-फैंटेसी फिल्म थी, जिसमें लालच और डर की अनूठी कहानी दिखाई गई। फिल्म की सिनेमेटोग्राफी और सोहम के अभिनय को खूब सराहना मिली। यह फिल्म दोबारा साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

Sohum Shah Movies and Web Series Tumbbad The Big Bull Maharani Babar Talvar Ship of Theseus Simran
द बिग बुल - फोटो : यूट्यूब

द बिग बुल (2021)
यह फिल्म हर्षद मेहता घोटाले से प्रेरित थी। इसमें सोहम शाह ने एक महत्वपूर्ण सहायक भूमिका निभाई है। हालांकि, फिल्म की तुलना ‘स्कैम 1992’ से की गई, फिर भी इसमें उनका अभिनय प्रभावी रहा। फिल्म में अभिषेक बच्चन , इलियाना डिक्रूज और निकिता दत्ता भी शामिल हैं। 

Sohum Shah Movies and Web Series Tumbbad The Big Bull Maharani Babar Talvar Ship of Theseus Simran
महारानी - फोटो : यूट्यूब

महारानी (2021-2023)
वेब सीरीज ‘महारानी’ में सोहम शाह ने भीमा भारती का किरदार निभाया है, जो एक महत्वाकांक्षी राजनेता है। इस राजनीतिक ड्रामा में उनकी परफॉर्मेंस दमदार रही और उन्होंने ओटीटी दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed