फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sohail Khan met with punjab chief minister Bhagwant mann and haryana chief minister nayab singh saini

Sohail Khan: सीएम भगवंत मान और सीएम सैनी से सुहेल खान ने की मुलाकात, पंजाबियों से मिले प्यार की तारीफ की

Tue, 20 May 2025 05:53 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 20 May 2025 05:53 PM IST
सार

Sohail Khan Meet to Chief Ministers: अभिनेता सुहेल खान ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की है।

विज्ञापन
Sohail Khan met with punjab chief minister Bhagwant mann and haryana chief minister nayab singh saini
सीएम नायब सिंह सैनी और सीएम भगवंत मान के साथ सुहेल खान - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड के एक्टर सुहेल खान ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की है। सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है और उनके साथ मुलाकात का अनुभव साझा किया है।

विज्ञापन


सुहेल खान ने सीएम भगवंत मान से मुलाकात
सीएम भगवंत मान ने एक्स पर लिखा 'आज बॉलीवुड के अभिनेता सुहेल खान मुझसे मिलने के लिए चंडीगढ़ आवास पर आए। हमें उनसे बात करने का मौका मिला। सुहेल खान ने पंजाबियों और पंजाब से मिले प्यार की तारीफ की।' 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुहेल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से की मुलाकात की
इससे पहले सुहेल खान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की थी। हरियाणा भाजपा के एक्स हैंडल पर लिखा गया कि 'फिल्म एक्टर सुहेल खान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की।'


यह खबर भी पढ़ें: Welcome To The Jungle: 'वेलकम टू द जंगल' पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की रिलीज और शूटिंग पर निर्देशक ने कही ये बात

सुहेल खान का वर्कफ्रंट
बहरहाल, सुहेल खान के काम की बात करें तो उन्होंने बतौर निर्देशक और प्रोड्यूसर अपने करियर की शुरूआत की है। सुहेल खान ने सबसे पहले साल 1997 में फिल्म 'औजार' का निर्देशन किया था। फिल्म में सलमान खान और संजय कपूर थे। इसके बाद उन्होंने 1998 में 'प्यार किया तो डरना क्या' का निर्देशन किया। साल 1999 में सुहेल ने 'हैलो ब्रदर' फिल्म का निर्देशन किया।

सलमान के साथ आए नजर
साल 2002 में सुहेल ने 'मैंने दिल तुझको दिया' को लिखा, निर्देशन किया, प्रोड्यूज किया और इसमें एक्टिंग भी की। साल 2005 में आई उनकी फिल्म 'मैंने प्यार क्यूं किया' कामयाब फिल्म रही। फिल्म में वह सलमान खान के साथ नजर आए। वह 'दबंग 3' में भी नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed