फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Soha ali khan and saba pataudi wishes kareena kapoor khan on her birthday on social media

Kareena kapoor: ननदों ने दी अपनी 'बेबो भाभी' को जन्मदिन की बधाई, बोलीं- आपसे अच्छा कोई नहीं

Sat, 21 Sep 2024 01:59 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sat, 21 Sep 2024 01:59 PM IST
सार

अभिनेत्री करीना कपूर खान आज यानी 21 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री के जन्मदिन पर ननद सोहा अली खान और सबा पटौदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। करीना की बहन करिश्मा ने भी बहन को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके साथ फोटोज भी शेयर की है।

विज्ञापन
Soha ali khan and saba pataudi wishes kareena kapoor khan on her birthday on social media
करीना कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुुंबई

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। करीना के जन्मदिन पर कई सारे सितारों ने करीना कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है। उनके जन्मदिन पर ननद सोहा अली खान और सबा पटौदी ने बधाई दी है। सोहा ने सोशल मीडिया पर भाभी करीना को विश करते हुए फोटो शेयर की है। साथ ही करिश्मा कपूर ने भी अपनी बहन को जन्मदिन की बधाई देते हुए बचपन की फोटो शेयर की है।

विज्ञापन

सोहा अली खान ने 'बेबो भाभी' को दी बधाई
करीना कपूर की ननद सोहा अली खान ने सोशल मीडिया पर करीना कपूर को बधाई देते हुए लिखा, 'चाहे वो काम हो या खेल आपसे बेहतर कोई नहीं। जन्मदिन की बधाई बेबो भाभी। बहुत सारा प्यार'। इन फोटोज में पहली तस्वीर में दोनों लाल रंग के कपड़ों में नजर आ रही हैं, जिसमें करीना सोहा के गाल पर किस कर रही हैं, दोनों कैमरे के सामने खुशी से झूम रही हैं। दूसरी तस्वीर में करीना के शो व्हाट वीमेन वांट से दोनों साथ-साथ नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर में करीना और नन्हे तैमूर के साथ सोहा और इनाया के साथ एक कैंडिड पल दिखाया गया है। एक और मार्मिक तस्वीर में दोनों महिलाएं एक-दूसरे को गले लगाती हुई नजर आ रही हैं, जो उनके रिश्ते की गहराई को दर्शाता है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Soha (@sakpataudi)

विज्ञापन
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने बनाया 'जीरो कैलोरी' पास्ता, रोहित सराफ वीडियो शेयर कर बोले- 'पूरी तरह भ्रम है'

सबा पटौदी ने दी करीना कपूर को बधाई
करीना की ननद सबा पटौती ने करीना को बधाई दी। उन्होंने कहा, उन पलों के लिए... जिन्हें हम बनाते हैं, साथ खड़े होकर कभी-कभी योजना बनाकर और कभी-कभी.. बस तुम्हें मेरे साथ पाकर! आने वाले सालों के लिए... मुझे पता है कि तुम मेरे साथ में रहोगी, जैसे मैं... थामे रहूंगी, हमारे साथ बिताए गए सफर के लिए चीयर्स... अब्बास के 70वें जन्मदिन पर मेरी पसंदीदा तस्वीर। आपको ढेर सारी खुशियां और सफलता की शुभकामनाएं... जिसकी आप हकदार हैं और जिसे आपने कमाया है! आप पर गर्व है, मेरी भाभी... हम भाग्यशाली हैं कि आप पटौदी परिवार में हैं! बहुत सारा प्यार बेबो जान। आखिरी तस्वीर मैंने क्लिक की! #हैप्पी #बर्थडे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saba Pataudi (@sabapataudi)

विज्ञापन

करिश्मा कपूर ने भी बहन को भेजी शुभकामनाएं
बहन करीना के जन्मदिन पर करिश्मा कपूर ने जन्मदिन की बधाई देते हुए बचपन की फोटो शेयर की है। करिश्मा ने लिखा कि 4 साल से 44 साल तक तुम्हारे जन्मदिन को मनाते हुए। सबसे अच्छी बहन को जन्मदिन की ढेरो शुभकामनाएं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed