फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Social media user like Ground Zero story say its stort against terrorism is very powerful

Ground Zero: 'आतंकवाद के खिलाफ दमदार है ग्राउंड जीरो की कहानी', सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे तारीफ

Fri, 25 Apr 2025 10:45 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 25 Apr 2025 10:45 AM IST
सार

Ground Zero X Review: इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' रिलीज हो चुकी है। इस पर सोशल मीडिया यूजर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। आइए जानते हैं यूजर्स को ये फिल्म कैसी लगी?

विज्ञापन
Social media user like Ground Zero story say its stort against terrorism is very powerful
ग्राउंड जीरो का एक दृष्य - फोटो : एक्स

विस्तार

इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ग्राउंड जीरो' बड़े पर्दे पर आ चुकी है। कई लोगों ने फिल्म को स्पेशल स्क्रीनिंग में देखा है। ऐसे में इस फिल्म पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। तेजस प्रभा विजय देओस्कर के निर्देशन में बनी फिल्म बीएसएफ अफसर नरेंद्र नाथ दुबे पर आधारित है। कीर्ति चक्र पाने वाले अफसर ने साल 2001 में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना राना ताहिर नदीम उर्फ गाजी बाबा का पर्दा फाश किया था।
विज्ञापन

Zoya Hussain: 'ग्राउंड जीरो' से पहले देखें जोया हुसैन की ये दमदार फिल्में, 'मुक्केबाज' से कमाया नाम
विज्ञापन

 

पहलगाम हमले के वक्त रिलीज हुई फिल्म
'ग्राउंड जीरे' फिल्म की कहानी असली कहानी पर आधारित है। यह फिल्म उस दौर की कहानी दिखाती है जब कश्मीर में आतंकवाद चरम पर था।
फिल्म ऐसे वक्त रिलीज हुई है जब कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ है। 22 अप्रैल को पर्यटकों पर हुए हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। हमले के बाद से देश के लोगों में गम व गुस्सा है।
जायरा वसीम से लेकर हिना खान तक, कश्मीरी हैं ये कलाकार, बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में कमाया नाम
विज्ञापन

Social media user like Ground Zero story say its stort against terrorism is very powerful
'ग्राउंड जीरो' - फोटो : एक्स
'ग्राउंड जीरो' की यूजर कर रहे तारीफ 
सोशल मीडिया पर उन यूजर्स ने फिल्म के बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी है जिन लोगों ने फिल्म को स्पेशल स्क्रीनिंग में देखा है। एक यूजर ने एक्स पर लिखा है 'आतंकवाद के खिलाफ ग्राउंड जीरो की कहानी बहुत दमदार है। इसकी कहानी मौजूदा दौर से जुड़ी हुई महसूस होती है। इमरान हाशमी ने इसमें जबरदस्त रोल अदा किया है। जोया हुसैन और साई ताम्हणकर का किरदार भी अच्छा है। स्क्रीनप्ले भी अच्छा है।'
 
विज्ञापन

हमारी धरती की याद दिलाती है 'ग्राउंड जीरो'
एक दूसरे यूजर ने 'ग्राउंड जीरो' के बारे में लिखा है 'ग्राउंड जीरो पसंद आई। निर्देशक तेजस और टीम का काम अच्छा है। कश्मीर भारत में है और यह फिल्म हम सभी को हमारी खूबसूरत धरती की याद दिलाती है। बहुत बढ़िया काम है। जय हिंद।'
 

कश्मीर की खूबसूरती और विवाद
फिल्म में कश्मीर की खूबसूरती दिखाई गई है इसके साथ ही यहां पर विवाद की सच्चाई भी दिखाई गई है। 
ऐसे में सोशल मीडिया पर आ रहे शुरूआती रिएक्शंस से लगता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रभाव डालने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed