{"_id":"66261f576e55afda6b070cab","slug":"social-media-star-and-club-rat-series-creator-eva-evans-passes-away-at-the-age-of-29-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Eva Evans Dies: 30 साल की जिंदगी भी नहीं देख पाई ये सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, बहन ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Eva Evans Dies: 30 साल की जिंदगी भी नहीं देख पाई ये सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, बहन ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
Mon, 22 Apr 2024 02:00 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 22 Apr 2024 02:00 PM IST
सार
सोशल मीडिया की मशहूर हस्ती ईवा ईवान्स हमारे बीच नहीं रहीं। रविवार को ईवा यह दुनिया छोड़ गईं। ईवा टिक टॉक की दुनिया का बड़ा नाम रही थीं।
विज्ञापन
Eva Evans
- फोटो : इंस्टाग्राम-@lilajoyful
विस्तार
मशहूर सोशल मीडिया स्टार ईवा ईवान्स का निधन हो गया है। वह महज 29 वर्ष की थीं। ईवा के इतनी कम उम्र में दुनिया छोड़ जाने की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। फैंस सदमे में हैं। ईवा के निधन की दुखद सूचना उनकी बहन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सझा की। ईवा का रविवार को इस दुनिया को अलविदा कह गईं। ईवा को 'क्लब रेट' सीरीज के लिए भी जाना जाता है।
विज्ञापन
Kartam Bhugtam: 'जो होना है वो होकर रहेगा...', श्रेयस तलपड़े और विजय राज की 'कर्तम भुगतम' का दमदार टीजर जारी
विज्ञापन
बहन लीला ने जताया दुख
ईवा की बहन लीला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा कर बहन के निधन की सूचना फैंस को दी। हालांकि, लीला ने ईवा की मौत की वजह नहीं बताई है। मूल रूप से ईवा अमेरिका के न्यूयॉर्क की रहने वाली थीं। साझा की गई पोस्ट में लीला ने लिखा, 'कल मेरे परिवार को पता चला कि हमारी प्यारी ईवा नहीं रही। बेहद प्रतिभाशाली और रचनात्मक ईवा के निधन की खबर पर यकीन करना हमारे लिए मुश्किल हो रहा है'। लीला ने ईवा को श्रद्धांजलि देने की गुजारिश भी पोस्ट में की है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
निधन की वजह स्पष्ट नहीं
लीला ने आगे लिखा, 'मुझे इस पर यकीन कर पाने में काफी समय लगा की मेरी बहन ईवा अब हमारे बीच नहीं रही। मैं इस सच को अब भी पूरी तरह स्वीकार कर पाने की स्थिति में नहीं हूं'। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का निधन कैसे हुआ? इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है।
चार दिन पहले किया था आखिरी पोस्ट
लीला ने कहा, 'काश मेरे पास अभी ईवा होती तो वह बता पाती मुझे इस वक्त कैसा महसूस हो रहा है। उसके बाद बेहतर शब्द होते है। ईवा मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा रही है। अब उसके बाद ये दुनिया बिल्कुल अलग होगी। बता दें कि निधन से चार दिन पहले ईवा ने आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया था।
Naila Grrewal: रवि किशन जैसे कलाकारों के साथ काम करके नाएला ग्रेवाल को हुआ यह अहसास, एक्टिंग में आए कई बदलाव