फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Smilie Suri talks about Pooja Bhatt says Mahesh bhatt couldnt offer me films because she stopped him

Smilie Suri: स्माइली का छलका दर्द, बोलीं- पूजा के कहने पर भट्ट साहब ने 'कलयुग' के बाद मुझे कास्ट नहीं किया

Mon, 10 Jun 2024 04:44 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 10 Jun 2024 04:44 PM IST
सार

स्माइली सूरी काफी लंबे समय के बाद एक बार फिर से अभिनय की दुनिया में लौट आई हैं। फिल्म 'कलयुग' से डेब्यू करने वाली स्माइली सूरी अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहती हैं, 'मैं 'कलयुग' के बाद भी महेश भट्ट साहब के साथ काम करना चाहती थी'।

विज्ञापन
Smilie Suri talks about Pooja Bhatt says Mahesh bhatt couldnt offer me films because she stopped him
स्माइली सूरी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री स्माइली सूरी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने ने ओटीटी की दुनिया में वापसी की है। उनके शो 'हाउस ऑफ लाइज' को दर्शक काफी पसंद भी कर रहे हैं। ये उनका पहला ओटीटी शो है। इससे पहले वे कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान वे अपने करियर और निजी जिंदगी के बारे में बातें करती नजर आईं। 
विज्ञापन


भट्ट साहब ने बेटी की बात सुनीं 
स्माइली सूरी काफी लंबे समय के बाद एक बार फिर से अभिनय की दुनिया में लौट आई हैं। फिल्म 'कलयुग' से डेब्यू करने वाली स्माइली सूरी अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहती हैं, 'मैं 'कलयुग' के बाद भी महेश भट्ट साहब के साथ काम करना चाहती थी। वे भी मेरे साथ काम करने को उत्सुक थे, लेकिन पूजा भट्ट नहीं चाहती थीं कि मैं महेश भट्ट की फिल्मों में काम करूं। यही वजह थी कि 'कलयुग' के बाद भट्ट साहब ने मुझे अपनी फिल्मों में कास्ट नहीं किया। मुझे लगता है कि उन्होंने अपनी बेटी की बात सुनीं'। 
विज्ञापन


आरती पर चढ़ा 'पुष्पा' का खुमार, समुद्र की लहरों के बीच 'मेरा सामी' पर थिरकती आईं नजर
विज्ञापन
विज्ञापन


'हॉलिडे' से निकाला 
स्माइली सूरी अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'पूजा ने मुझे अपनी पहली फिल्म 'हॉलिडे' से बाहर कर दिया था। खैर मुझे इस बात की खुशी है कि उसी वजह से मुझे 'कलयुग' में काम करने का मौका मिला। 'कलयुग' में लोगों को मेरा काम काफी पसंद आया और फिल्म हिट हुई थी। उन दिनों एक अखबार में पूजा मेरे लिए काफी कुछ लिखा करती थीं। मुझे वह सब पढ़कर दुख होता था और मैं सेट पर आने के बाद खुद को कमरे में बंद कर लेती थी। वह वक्त मेरे लिए काफी कठिन था, लेकिन मैंने उस दौरान काफी कुछ सीखा'। 

तस्वीर पर तमन्ना का लाइक मिलते ही खुशी से झूमे विजय

दर्दनाक दौर को याद नहीं करना चाहती 
'कलयुग' फिल्म में स्माइली सूरी कुणाल खेमू के साथ नजर आई थीं। इसके बाद वे 'तीसरी आंख द हिडन कैमरा' और 'ये मेरा इंडिया' जैसी फिल्मों में नजर आईं, लेकिन उन्हें कलयुग वाली सफलता नहीं मिली। स्माइली कहती हैं, 'कलयुग' के बाद का समय मेरे लिए बहुत मुश्किल था। मुझे भट्ट साहेब ने उसके बाद एक भी फिल्म में कास्ट नहीं किया। उनके पास अपनी वजहें होंगी और मैं उन्हें किसी भी बात के लिए दोषी नहीं ठहरा रही हूं। बस अब मैं उन बातों को भूल जाना चाहती हूं'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed