फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singer Rihanna father Ronald Fenty dies at 70 after brief illness in Los Angeles

Rihanna Father Passes Away: सिंगर रिहाना पर टूटा दुखों का पहाड़, 70 साल की उम्र में हुआ पिता का निधन

Sun, 01 Jun 2025 11:40 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 01 Jun 2025 11:40 AM IST
सार

Rihanna Father onald Fenty Passes Away: मशहूर सिंगर रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन हो गया है। रिहाना से उनके अच्छे रिश्ते नहीं थे। आइए जानते हैं पूरा मामला?

विज्ञापन
Singer Rihanna father Ronald Fenty dies at 70 after brief illness in Los Angeles
पिता रोनाल्ड के साथ सिंगर रिहाना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सिंगर रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का 70 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह पिछले कुछ वक्त से बीमार थे। पीपल पत्रिका ने रिहाना के पिता के निधन की पुष्टि की है। फेंटी का निधन लॉस एंजिल्स में हुआ।

विज्ञापन

रिहाना और उनके पिता का रिश्ता
खबरों के मुताबिक सिंगर रिहाना का अपने पिता के साथ अकसर तनावपूर्ण रिश्ता था। रिहाना के बचपन के दौरान उनके माता-पिता फेंटी और मोनिका ब्रेथवेट अलग हो गए और 2002 में आधिकारिक रूप से तलाक हो गया। उस वक्त रिहाना महज 14 साल की थीं। 

विज्ञापन
Trending Videos

पिता-बेटी में सार्वजनिक तौर पर हुआ विवाद
साल 2009 में रिहाना पर तत्कालीन बॉयफ्रेंड क्रिस ब्राउन ने हमला कर दिया। इसके बाद रिहाना के पिता फेंटी ने अपनी बेटी की सहमति के बिना इंटरव्यू दिए। सालों बाद रिहाना ने वोग से बात करते हुए अपने पिता के इस काम को अजीब बताया।
रिहाना ने उस वक्त कहा था 'आप अपने पिता के साथ बड़े होते हैं, आप उन्हें जानते हैं, आप उनका एक हिस्सा हैं। फिर वह कुछ ऐसा अलग काम करते हैं कि आप इस पर यकीन नहीं कर पाते।' 

यह खबर भी पढ़ें: Miss World 2025: सोनू सूद के काम की दुनिया हुई कायल, मिस वर्ल्ड 2025 में मिला बड़ा सम्मान

विज्ञापन

Singer Rihanna father Ronald Fenty dies at 70 after brief illness in Los Angeles
रिहाना - फोटो : सोशल मीडिया

पिता पर किया मुकदमा
2012 में रिहाना ने ओपरा को बताया कि उन्होंने पिता फेंटी के साथ अपने रिश्ते को सुधार लिया है, लेकिन तनाव बना हुआ है। 
2019 में, गायिका ने अपने पिता पर मुकदमा दायर किया। रिहाना ने इल्जाम लगाया कि उनके पिता ने 'फेंटी एंटरटेनमेंट' नामक एक कंपनी बनाई और खुद को उनके प्रबंधक के रूप में प्रस्तुत करके उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया। बाद में 2021 में मुकदमा खत्म कर दिया गया।

विज्ञापन

रिहाना के बारे में
रॉबिन रिहाना फेंटी एक बारबेडियन गायिका, व्यवसायी और अभिनेत्री हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार वह 21वीं सदी की सबसे ज्यादा बिकने वाली महिला रिकॉर्डिंग कलाकार हैं। रिहाना फिलहाल अपने साथी एएसएपी रॉकी के साथ अपने तीसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed