फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singer Jonita Gandhi Was ill Treated By Bollywood Musician At Beginning Of Her career

Jonita Gandhi: करियर की शुरुआत में सिंगर जाेनिता के साथ हुआ बुरा एक्सपीरियंस, संगीतकार ने अकेले मिलने को कहा

Sat, 14 Jun 2025 06:41 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 14 Jun 2025 06:41 PM IST
सार

हाल ही में सिंगर जोनिता गांधी ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया। साथ ही उस दौर में हुए कुछ बुरे अनुभवों को भी साझा किया। करियर की शुरुआत में एक संगीतकार ने उनसे गलत तरीके से बात की। यह बातचीत सिंगर के लिए एक बुरे अनुभव की तरह साबित हुई। 
 

विज्ञापन
Singer Jonita Gandhi Was ill Treated By Bollywood Musician At Beginning Of Her career
सिंगर जोनिता गांधी - फोटो : इंस्टाग्राम@jonitamusic

विस्तार

कनाडा में पली-बढ़ी जोनिता सिंगिंग की दुनिया में करियर बनाने के लिए बॉलीवुड आईं। अब तक वह ‘पानी दा रंग’, ‘तुझको जो पाया’, ‘तुम ही हो’ जैसे कई हिट गाने गा चुकी है। लेकिन जाेनिता के लिए बॉलीवुड में शुरुआती समय काफी खराब रहा। हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दौर, उस दौरान हुए बुरे अनुभवों पर सिंगर जाेनिता ने बात की। 

विज्ञापन

संगीतकार अकेले मिलना चाहता था
हाउटरफ्लाई से की गई हालिया बातचीत में जाेनिता कहती हैं, ‘जब मैं भारत आई थी, तो पहले कुछ हफ्तों में मुझे एक मैसेज देने की कोशिश की गई। मेरे विदेशी होने के कारण यह समझ लिया गया कि मैं ईजी गोइंग लड़की हूं। मैं संगीतकार का नाम नहीं बताने वाली हूं, लेकिन उसने मुझे फोन किया और कहा- ‘क्या तुम मिलना चाहोगी?’ मैंने कहा, ‘हां, मैं अभी अपनी मां के साथ हूं, बता दीजिए कि कहां आना है।’ उन्होंने कहा, ‘उफ।’ दरअसल, वह चाहते थे कि मैं अकेली आऊं।’  

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Justin Bieber: तलाक की अफवाहों के बीच जस्टिन ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, तस्वीरें देख फैंस भी हुए परेशान 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया का बुरा एक्सपीरियंस भी साझा किया
जाेनिता ने सोशल मीडिया पर हुए बुरे एक्सपीरियंस के बारे में भी बताया है। वह कहती हैं, ‘ सोशल मीडिया पर कुछ चीजें बहुत खराब होती हैं। इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो मुझे टैग कर दी जाती हैं। मैं इन चीजों को बहुत अनदेखा करती हूं। लेकिन इन बातों से बहुत बुरा महसूस होता है।’ 

ये खबर भी पढ़ें:Diljit Dosanjh: शकीरा के साथ अगला प्राेजेक्ट करने वाले हैं दिलजीत दोसांझ? वायरल वीडियो में मिला इशारा 

इस साल इन फिल्मों में गाने गाए 
जोनिता गांधी ने साल 2025 में फिल्म ‘छावा’ और ‘नादानियां’ में गाने गाए हैं। हिंदी के अलावा वह पंजाबी और तमिल फिल्मों में भी गाने गा चुकी हैं। वह एआर रहमान के साथ भी काम कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed