फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Diljit Dosanjh Is Going To Do His Next Music Project With Hollywood Singer Shakira

Diljit Dosanjh: शकीरा के साथ अगला प्राेजेक्ट करने वाले हैं दिलजीत दोसांझ? वायरल वीडियो में मिला इशारा

Thu, 12 Jun 2025 06:46 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 12 Jun 2025 06:46 PM IST
सार

दिलजीत दोसांझ अब सिर्फ इंडियन आर्टिस्ट नहीं रहे हैं, वह इंटरनेशनल स्टेज पर भी परफॉर्म कर चुके हैं। हॉलीवुड के आर्टिस्ट भी इस सिंगर को पहचानने लगे हैं। जल्द ही फैंस को दिलजीत और शकीरा साथ में परफॉर्म करते हुए दिख सकते हैं? इस बात का इशारा खुद दिलजीत ने किया है। 

विज्ञापन
Diljit Dosanjh Is Going To Do His Next Music Project With Hollywood Singer Shakira
दिलजीत दाेसांझ, सिंगर शकीरा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दुनिया भर में अपने गाने ‘हिप्स डोंट लाइ’ के लिए मशहूर हॉलीवुड सिंगर शकीरा के गानों को भारत में भी पसंद किया जाता है। जल्द ही वह दिलजीत दोसांझ के साथ किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकती हैं? या ये दोनों साथ में परफॉर्म कर सकते हैं। हाल ही में दिलजीत दोसांझ का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह इस बात को लेकर इशारा करते नजर आए। 

विज्ञापन

शकीरा ने दिया दिलजीत को सजेशन
बुधवार को दिलजीत दोसांझ टोरंटो में बिलबोर्ड समिट में शामिल हुए। इस मंच से उन्होंने शकीरा के साथ काम करने की बात को साझा किया। सोशल मीडिया पर दिलजीत का यह वीडियो भी वायरल है। वायरल वीडियो में होस्ट के सवाल का जवाब देते हुए दिलजीत कहते हैं, ‘हिप्स डोंट लाइ, सर। हां शकीरा ने मुझे अपने अगले टूर के लिए इंवाइट किया है। साथ ही सजेशन दिया है कि हम ‘हिप्स डाेंट लाइ’ का इंडियन वर्जन बनाएं। यह एक मुश्किल काम है लेकिन मैं इसके लिए पूरी तरह से तैयार हूं।’  

विज्ञापन

Diljit Dosanjh: विवादों में फंसी फिल्म 'सरदार जी 3'; हानिया आमिर की मौजूदगी पर सवाल, बैन की मांग तेज 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट गाला में शकीरा संग दिखे
पिछले दिनों मेट गाला इवेंट में दिलजीत दोसांझ अपने लुक के लिए चर्चा में रहे। इस इवेंट में शकीरा भी शामिल हुईं। दोनों को एक कार में साथ में बैठे देखा गया। यह वीडियो भी उस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। 

दिलजीत दोसांझ का करियर फ्रंट
दिलजीत दोसांझ के करियर फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में सनी देओल, अहान शेट्टी, वरुण धवन जैसे कलाकार भी अभिनय कर रहे हैं। वह फिल्म में निर्मल जीत सिंह सेखों का किरदार निभा रहे हैं, जो इंडियन एयरफोर्स के अधिकारी थे और 1971 के युद्ध में अपने शौर्य के लिए याद किए जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed