फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singer Badshah Support Samay Raina Amid Indias Got Latent Controversy

Badshah: म्यूजिक कॉन्सर्ट में बादशाह ने किया समय रैना को सपोर्ट, पहले इंडियाज गॉट लेटेंट में आ चुके हैं नजर

Sun, 16 Feb 2025 10:41 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 16 Feb 2025 10:41 PM IST
सार

इन दिनों स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना और यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया से जुड़ी एक कंट्रोवर्सी चर्चा में है। एक अश्लील मजाक के कारण दोनों मुश्किल में फंस चुके हैं। कई राज्यों में इनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। लेकिन इस दौरान कुछ सेलिब्रिटी समय रैना के सपोर्ट में नजर आ रहे हैं। इसमें सिंगर बादशाह भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Singer Badshah Support Samay Raina Amid Indias Got Latent Controversy
सिंगर बादशाह, स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिंगर बादशाह और समय रैना एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। सिंगर बादशाह, समय के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में भी कुछ समय पहले बतौर जज नजर आए थे। हाल ही में समय रैना अपने शो में किए गए एक अश्लील मजाक के कारण बड़ी मुश्किल में फंस चुके हैं। ऐसे में बादशाह उन्हें सपोर्ट करते हुए दिखे। 

विज्ञापन


सिंगर बादशाह ने कॉन्सर्ट में किया सपोर्ट 
सिंगर बादशाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह वड़ोदरा, गुजरात में कॉन्सर्ट कर रहे हैं। इस म्यूजिक कॉन्सर्ट में वह समय रैना को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह कहते सुनाई दे रहे हैं, ‘फ्री समय रैना।’ इस वीडियो के नीचे कुछ यूजर्स लिख रहे हैं कि समय रैना अभी जेल में नहीं है, जो उसे फ्री किया जाएगा। बादशाह के इस सपोर्ट को कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने अटपटा सा बताया।
विज्ञापन


कई सेलिब्रिटीज ने किया सपोर्ट 
हाल ही में स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना को टीवी के कुछ सेलिब्रिटी भी सपोर्ट कर चुके हैं। जिसमें भारती सिंह शामिल रहीं। सबका कहना है कि वे माफी मांग चुके हैं, ऐसे में उन्हें माफ कर देना चाहिए। टीवी एक्टर आमिर अली ने भी समय रैना को सपोर्ट किया। आमिर अली ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट की है। जिसमें वह उनके जोक्स को सपोर्ट नहीं कर रहे। लेकिन जो कुछ अब समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया के साथ हो रहा है, उसे लेकर वे नाराज नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला 
रणवीर इलाहाबादिया ने समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो के एक एपिसोड के दौरान पैरेंट्स को लेकर एक अभद्र, अश्लील टिप्पणी कर दी थी। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो खूब हंगामा हुआ। वीडियो देखने के बाद लोग समय और रणवीर पर खूब भड़क उठे थे और सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे थे। इसके बाद उन पर अब तक कई एएफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। वहीं, हाल ही में जब मुंबई और असम पुलिस रणवीर इलाहाबादिया के घर पहुंची तब उनके घर पर ताला लटका नजर आया। इस मामले में समय रैना ने भी सफाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए हाल ही में बताया था कि उनका मकसद लोगों का मनोरंजन करना था। साथ ही, उन्होंने यह भी जानकारी दी थी कि इस शो के उन्होंने सभी वीडियोज डिलीट कर दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed