फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singer B praak and wife meera bachan blessed with baby boy Shares goodnews with fans

सिंगर बी प्राक के घर गूंजी किलकारी, सिंगर ने खुशखबरी शेयर करते हुए बताया बेटे का आध्यात्मिक पुनर्जन्म

Fri, 19 Dec 2025 07:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 19 Dec 2025 07:38 PM IST
सार

B Praak Blessed With Baby Boy: सिंगर बी प्राक के घर किलकारी गूंजी है। उनकी पत्नी मारी बच्चन ने बेटे को जन्म दिया है। सिंगर ने आज शुक्रवार को फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की है।

विज्ञापन
Singer B praak and wife meera bachan blessed with baby boy Shares goodnews with fans
बी प्राक-मीरा बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

लोकप्रिय सिंगर बी प्राक दोबारा पिता बने हैं। अपनी पत्नी मीरा बच्चन के साथ उन्होंने बेटे का स्वागत किया है। यह गुडन्यूज फैंस के साथ शेयर करते हुए उन्होंने अपने नवजात बेटे को आध्यात्मिक पुनर्जन्म बताया है। उन्होंने लिखा है, 'सब राधे राधे है। जय श्रीकृष्ण'।

विज्ञापन


बेटे के नाम का किया खुलासा
बी प्राक और उनकी पत्नी मीरा ने एक संयुक्त इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया है। उन्होंने एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें बाल कृष्ण की तस्वीर है। इसके साथ उन्होंने अपने नवजात बेटे के नाम का खुलासा किया है। साथ ही बेटे के जन्म को उन्होंने 'पुनर्जन्म' बताया है। सिंगर ने लिखा है, ''द्विज बच्चन, पुनर्जन्म - एक आध्यात्मिक पुनर्जन्म, राधे श्याम की दिव्य कृपा से, हमें 01 दिसंबर, 2025 को एक बेटे का आशीर्वाद मिला है'।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by B PRAAK (@bpraak)


सिंगर ने कहा- 'दिल खुशी से भर गया है'
सिंगर ने आगे लिखा है, 'हमारा दिल कृतज्ञता और खुशी से भर गया है। सूरज फिर से उग आया है, जो हमारे जीवन में रोशनी, आशा और नई शुरुआत लेकर आया है। सब राधे राधे है। जय श्री कृष्ण'। बता दें कि बी प्राक ने अपनी पहली संतान के रूप में साल 2020 में बेटे का स्वागत किया। फिर, साल 2022 में उनके दूसरे बेटे का जन्म हुआ, लेकिन तुरंत उसका निधन हो गया था। अब बेबी द्विज के आगमन से परिवार में फिर से खुशियां आ गई हैं।

सिमी ग्रेवाल ने शेयर किया 'धुरंधर' एक्टर का खास वीडियो, जानिए असल जिंदगी में कैसे इंसान हैं अक्षय खन्ना

फैंस ने दीं बधाई
बी प्राक के पोस्ट पर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। साथ ही सेलेब्स ने भी रिएक्ट करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने लिखा है, 'बधाई'। प्राक के फैंस लिख रहे हैं, 'राधा रानी आप पर कृपा बनाए रखें'। एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'बधाई हो। ठाकुर जी पधारे हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed