माइली साइरस ने गुपचुप रचाई शादी: सिंगर ने पार्टनर मैक्स मोरांडो को बनाया हमसफर, कैलिफोर्निया में हुई सेरेमनी
- Miley Cyrus-Maxx Morando Wedding: मशहूर पॉप सिंगर और एक्ट्रेस माइली साइरस ने शादी कर ली है।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड मैक्स मोरांडो के साथ कैलिफोर्निया में शादी की है।
- कपल की शादी का समारोह बेहद निजी रखा गया, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और बेहद करीबी दोस्त ही उपस्थित रहे।
विस्तार
माइली साइरस और मैक्स मोरांडो ने शादी कर ली है। कपल लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इनकी शादी को लेकर भी काफी वक्त से अटकलें थीं। अब मीडिया रिपोर्ट्स के मानें तो दोनों ने 21 नवंबर को एक-दूजे का हाथ थाम लिया है। इन्होंने कैलिफोर्नियो में बेहद निजी समारोह में शादी की है। बता दें कि मैक्स ड्रमर हैं।
मैक्स से छह साल बड़ी हैं माइली साइरस
ग्रैमी अवॉर्ड विजेता माइली साइरस और मैक्स की उम्र में काफी अंतर है। सिंगर अपने हमसफर से करीब छह साल बड़ी हैं। माइली साइरस 33 वर्ष की हैं। 23 नवंबर को वे 34 वर्ष की हो जाएंगी। वहीं, मैक्स 28 साल के हैं। एंटरटेनमेंट टुनाइट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साइरस ने सेरेमनी के लिए बैकलेस वेडिंग गाउन पहना। पॉप कल्चर अकाउंट DeuxMoi ने तस्वीरें शेयर की हैं।
रिहर्सल डिनर में दिखा लाजवाब अंदाज
माइली की मां और प्रोड्यूसर टीश साइरस, उनकी छोटी बहन सिंगर-सॉन्गराइटर नोआ साइरस इस शादी समारोह में मौजूद रहीं। शादी से एक दिन पहले 20 नवंबर को कपल को अपने वेडिंग रिहर्सल डिनर में मैचिंग ऑल-ब्लैक कपड़ों में फोटो क्लिक कराते देखा गया।
क्या करते हैं मैक्स मोरांडो?
बता दें कि माइली साइरस के पति मैक्स मोरांडो एक ड्रमर और प्रोड्यूसर हैं। वे पहले रॉक बैंड लिली के लिए ड्रम बजाते थे। पहली बार साल 2021 में एक ब्लाइंड डेट पर दोनों मिले थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक मैक्स मोरांडो को बड़ा सेलिब्रिटी बनने में कोई दिलचस्पी नहीं थी। उन्होंने स्पॉटलाइट से दूर एक आम जिंदगी को प्राथमिकता दी।
शादी के दौरान भावुक हुईं माइली
अभिनेत्री और सिंगर माइली की शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें वे और मैक्स दूल्हा-दुल्हन के रूप में नजर आ रहे हैं। शादी की रस्में करती वक्त माइली भावुक नजर आईं।
