फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sikandar release date not on friday or saturday but on sunday know full details

Sikandar: न शुक्रवार न शनिवार, जानें किस दिन रिलीज होगी सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर'

Wed, 19 Mar 2025 11:38 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 19 Mar 2025 11:38 AM IST
सार

Sikandar: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म 'सिकंदर' ईद पर रिलीज होने वाली है। निर्माताओं के तरफ से इस फिल्म की रिलीज तारीख की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। जानिए आखिर किस दिन रिलीज हो रही फिल्म?

विज्ञापन
Sikandar release date not on friday or saturday but on sunday know full details
सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

विस्तार

सलमान खान और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'सिकंदर' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म बड़े पर्दे पर ईद के दिन रिलीज होने वाली है, लेकिन अभी तक इसकी सटीक तारीख की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। फिल्म की तारीख को लेकर फैंस के मन में काफी दुविधाएं हैं। यह फिल्म अब शुक्रवार, शनिवार नहीं इस दिन होगी रिलीज। जानें रिलीज डेट..

विज्ञापन

इस दिन रिलीज हो जाएगी फिल्म
'सिकंदर' फिल्म की रिलीज को लेकर एकबात सामने आई है, जिसमें फिल्म को 30 मार्च के दिन रिलीज करने की योजना है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार निर्माताओं ने 'सिकंदर' फिल्म को रविवार के दिन सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बनाई है। हालांकि, ईद की तारीख भी अभी तय नहीं है, लेकिन फिल्म 30 मार्च, रविवार के दिन रिलीज होगी। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Chhaava: नागपुर दंगों का दोष 'छावा' पर मढ़ने वालों पर फूटा तहसीन पूनावाला का गुस्सा, बोले- कला कोई माचिस नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रिलीज के लिए सही दिन है
फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक निर्माताओं का कहना है कि रविवार, 30 मार्च को फिल्म रिलीज करना सबसे अच्छा फैसला है।  इस दिन सभी जगह छुट्टी होगी और खासकर महाराष्ट्र में, जहां उस दिन गुड़ी पड़वा मनाया जाएगा और दूसरे दिन ईद की छुट्टी होगी, जिसके निर्माताओं का अच्छा फायदा हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार ईद के बाद कुछ दिनों के असर के बाद 4 अप्रैल से फिल्म के कलेक्शन में फिर से उछाल देखने को मिल सकता है।


यह खबर भी पढ़ें: Tanushree Dutta: मिस इंडिया से लेकर फिल्मों में बोल्ड सीन और बाद में अध्यात्म तक, ऐसा रहा तनुश्री का सफर

इन कलाकारों से सजी है यह फिल्म
सलमान खान की इस फिल्म के निर्देशन की कमान एआर मुरुगदास ने संभाली है। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में काजल अग्रवाल, सुनील शेट्टी, सत्यराज और शरमन जोशी जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed