फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   sikandar-on-ott-salman-khan-film-netflix-release-faces backlash-by-audience-again

Sikandar on OTT: ओटीटी पर आते ही ट्रोल हुई सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’, लोगों ने कहानी-डायलॉग की उड़ाई खिल्ली

Mon, 26 May 2025 12:32 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 26 May 2025 12:32 PM IST
सार

Salman Khan: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘सिकंदर’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 25 मई से स्ट्रीम की जा रही है। इस फिल्म के रिलीज होते ही काफी ट्रोल और बैश किया जा रहा है। 

विज्ञापन
sikandar-on-ott-salman-khan-film-netflix-release-faces backlash-by-audience-again
'सिकंदर' - फोटो : साभार-@sacnilk.com

विस्तार

सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ भले ही ईद के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुई हो और 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी हो, लेकिन ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से इस फिल्म को बिल्कुल भी अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली। अब जब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है, तो एक बार फिर लोगों की प्रतिक्रियाएं फिल्म को लेकर सामने आ रही हैं। 

विज्ञापन

ओटीटी पर आते ही ट्रोल हुई फिल्म
25 मई को नेटफ्लिक्स पर ‘सिकंदर’ की रिलीज के बाद एक्स और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों ने फिल्म की स्टोरीलाइन, निर्देशन और अभिनय को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। कई यूजर्स ने तो यह तक लिख दिया कि वो फिल्म के 10 मिनट भी नहीं देख सके। एक यूजर ने तंज कसा, ‘अगर आपने ये फिल्म देख ली तो आपके पास बहुत हिम्मत है।’

विज्ञापन

 



सलमान की शाहरुख खान से तुलना
फिल्म की आलोचना करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘सिकंदर जैसी फिल्में सलमान खान को अब नहीं करनी चाहिए। शाहरुख खान की एक्शन फिल्मों से कुछ सीखें। उन्होंने पिछले कुछ समय में जबरदस्त ग्रोथ दिखाई है।’ कई दर्शकों ने दक्षिण भारतीय निर्देशक ए आर मुरुगादॉस की शैली पर ही सवाल उठा दिया और कहा कि हिंदी दर्शकों के भाव उनसे नहीं जुड़ते।
 

 

ये खबर भी पढ़ें: Sikandar Ott Release: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर आ रहा ‘सिकंदर’, जानें कब और कहां देख सकेंगे सलमान की फिल्म

 

कहानी और किरदारों पर उठे सवाल
फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति संजय राजकोट की है, जो एक भ्रष्ट राजनेता के खिलाफ लड़ाई लड़ता है। लेकिन इस गंभीर मुद्दे को जिस तरीके से दिखाया गया है, उसे दर्शकों ने ‘बचकाना’ और ‘बिना लॉजिक का’ बताया। एक यूजर ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, ‘एक आदमी हजारों लोगों को इसलिए मार देता है क्योंकि वो अपनी पत्नी को समय नहीं दे पाया... क्या सोच है भाई!’
 

 

डायलॉग-म्यूजिक भी नहीं आया पसंद
रश्मिका मंदाना और सलमान खान की केमिस्ट्री पर भी लोगों ने सवाल उठाए, खासतौर पर उम्र के फर्क को लेकर फिल्म में डाले गए डायलॉग पर। इसके अलावा, लता मंगेशकर के आइकॉनिक गाने ‘लग जा गले’ के रीमेक को लेकर भी फिल्म को आलोचना का सामना करना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें: Salman Khan: सलमान खान की फिल्में क्यों हो रहीं फ्लॉप? इस एक्टर ने दिया हिंट, वजह कर देगी हैरान

सलमान के फैंस ने किया सपोर्ट 
हालांकि, पूरी तरह से नेगेटिविटी के बीच कुछ सलमान फैंस ऐसे भी थे जिन्होंने फिल्म को गेमचेंजर और ‘इंडियन 2’ से बेहतर बताया। एक फैन ने लिखा, ‘सिकंदर में लॉजिक भले ही न हो, लेकिन एंटरटेनमेंट है। और सलमान अब भी एक्शन सीन में बॉस हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed