Sikandar Ott Release: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर आ रहा ‘सिकंदर’, जानें कब और कहां देख सकेंगे सलमान की फिल्म
Sikandar Ott Release Date: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की ‘सिकंदर’ अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। जानिए किस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंबे इंतजार के बाद अब ‘सिकंदर’ ओटीटी पर अपना जलवा दिखाने आ रहा है। सिनेमाघरों में अपनी रिलीज के लगभग दो महीने बाद सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। सिकंदर इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाई थी। अब ये फिल्म अपने ओटीटी रिलीज को तैयार है।
नेटफ्लिक्स पर आ रही ‘सिकंदर’
सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘सिकंदर’ अगर आपने अभी तक नहीं देखी तो अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो रही है। जहां आप घर बैठे इसे देख सकते हैं। ‘सिकंदर’ रविवार यानी 25 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आ रही है। इसकी जानकारी नेटफ्लिक्स की ओर से एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी गई। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘सुना है बहुत लोग सिकंदर का इंतजार कर रहे थे। सिकंदर आ गया है नेटफ्लिक्स पर राज करने।’ नेटफ्लिक्स पर सिकंदर देखिए 25 मई से।
View this post on Instagram
ईद पर रिलीज हुई थी ‘सिकंदर’
‘सिकंदर’ ईद के मौके पर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। काफी बड़े बजट में बनी इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीद थी, लेकिन फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। ‘सिकंदर’ न तो बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक कमाई कर पाई और न ही क्रिटिक्स को पसंद आई। उल्टा फिल्म की कहानी को लेकर काफी आलोचनाएं भी हुई थीं।
यह खबर भी पढ़ेंः Salman Khan: कौन है सलमान के फ्लैट तक पहुंचने वाली ईशा छाबड़िया ? पूछताछ में किया बड़ा खुलासा
एआर मुरुगदास ने किया फिल्म का निर्देशन
एआर मुरुगदास द्वारा निर्देशित ‘सिकंदर’ में सलमान खान और रश्मिका मंदाना के अलावा काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, सत्यराज और प्रतीक स्मिता पाटिल भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।