Sikandar: रिलीज से पहले फैंस पर चढ़ा ‘सिकंदर’ का खुमार, रश्मिका के सामने एयरपोर्ट पर किया ‘जोहराजबीं’ पर डांस
Sikandar: रश्मिका मंदाना सिकंदर के ट्रेलर लॉन्च के सिलसिले में मुंबई पहुंचीं। इस दौरान एयरपोर्ट पर एक फैन ने ‘सिकंदर’ के गाने ‘जोहराजबीं’ पर डांस करके दिखाया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विस्तार
रश्मिका मंदाना अपना आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ के ट्रेलर लॉन्च के सिलसिले में मुंबई पहुंचीं। इस दौरान एक प्रशंसक ने एयरपोर्ट पर उनके सामने फिल्म के गाने ‘जोहराजबीं’ पर डांस किया। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। रश्मिका ने फैन की इसके लिए प्रशंसा भी की।
डांस वीडियो हो रहा वायरल
रश्मिका मंदाना जैसे ही एयरपोर्ट पर पहुंची। ‘सिकंदर’ के गाने ‘जोहराजबीं’ में सलमान खान द्वारा पहने गए काले रंग के कुर्ते में उनका एक प्रशंसक रश्मिका से मिलने आ पहुंचा और उसी गाने के डांस स्टेप्स करके दिखाए। रश्मिका ने फैन की तारीफ भी की और एक स्माइल देते हुए आगे बढ़ीं।
View this post on Instagram
यह खबर भी पढ़ें: Hai Jawaani Toh Ishq Hona Hai: फिल्म की शूटिंग के लिए ऋषिकेश पहुंचे वरुण-पूजा, गंगा आरती में हुए शामिल
कब होगा ‘सिकंदर’ का ट्रेलर रिलीज
हाल ही में निर्माताओं ने ‘सिकंदर’ के ट्रेलर रिलीज की घोषणा की है। सलमान खान और रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के नए पोस्टर के साथ ट्रेलर रिलीज डेट का भी खुलासा किया। फिल्म का ट्रेलर 23 मार्च को आएगा, जिसका फैंस काफी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं।
View this post on Instagram
यह खबर भी पढ़ें: South Movies: 'पुष्पा 2' से लेकर 'बाहुबली 2' तक, साउथ की इन सीक्वल फिल्म ने जमकर मचाया धमाल
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
हमेशा की तरह सलमान खान की यह फिल्म भी ईद पर रिलीज होगी। यह फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के टाइटल सॉन्ग समेत कई गाने पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं। यूट्यूब पर इन गानों को करोड़ों में व्यूज मिल रहे हैं। वहीं, फैंस को फिल्म में सलमान और रश्मिका की जोड़ी काफी जम रही है।
‘सिकंदर’ स्टार कास्ट
फिल्म का निर्देशन ए आर मुरुगदास कर रहे हैं, जो बॉलीवुड में ‘गजनी’ जैसी फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं। फिल्म में सलमान खान के अलावा काजल अग्रवाल, रश्मिका मंदाना, किशोर और सत्यराज अहम भूमिका में नजर आएंगे।