फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shraddha Kapoor going to be a producer After Alia and Deepika Actress drops hint

Shraddha Kapoor: आलिया और दीपिका के बाद ये अभिनेत्री बनने जा रहीं प्रोड्यूसर? सोशल मीडिया पर दिया हिंट

Fri, 28 Feb 2025 07:10 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 28 Feb 2025 07:10 PM IST
सार

Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है, जिसको लेकर यूजर बहुत कंफ्यूज हो गए हैं। इस पर वह अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Shraddha Kapoor going to be a producer After Alia and Deepika Actress drops hint
श्रद्धा कपूर - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से

विस्तार

अगस्त 2024 में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अभिनेताओं राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी के साथ बेहतरीन फिल्म 'स्त्री 2' में काम किया। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री' का सीक्वल थी। इस फिल्म ने ओटीटी पर भी खूब धमाल मचाया है। लेकिन अब 6 महीने हो चुके हैं और फैंस को श्रद्धा कपूर की तरफ से कोई भी फिल्म नहीं मिली है। उनकी नई फिल्म के कई कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने इस बारे में अब तक कोई भी जानकारी नहीं दी है। लेकिन हाल ही में श्रद्धा कपूर ने हिंट दी है कि वह जल्द ही कुछ नया करने वाली हैं।
विज्ञापन

Shraddha Kapoor going to be a producer After Alia and Deepika Actress drops hint
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
श्रद्धा कपूर ने दी हिंट
जब फैंस श्रद्धा कपूर की तरफ से किसी फिल्म के एलान करने का इंतजार कर रहे हैं ऐसे में श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। इस स्टोरी में लिखा है 'पिक्टर अनाउंस करनी है, मेरी प्रोडक्शन कंपनी के लिए, कृपया कोई नाम बताओ'। 

Does she own a production company ?
by
u/Electrical-Cap-2314 in
BollyBlindsNGossip

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धा की पोस्ट ने लोगों को किया कंफ्यूज
इस तरह से हमें पता चलता है कि श्रद्धा जल्द ही एक फिल्म अनाउंस कर सकती हैं। लेकिन उनकी इस लाइन का क्या मतलब है कि 'मेरी प्रोडक्शन कंपनी के लिए।' तो क्या ये समझ लिया जाए कि श्रद्धा कपूर आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण की तरह प्रोड्यूसर बनेंगी? बहरहाल उनकी पोस्ट ने लोगों को कंफ्यूज कर दिया है।

यह खबर भी पढ़ें: Preity Zinta: प्रीति जिंटा किसे चुनेंगी शाहरुख खान या सैफ अली खान? एक्ट्रेस ने दिया फनी जवाब
विज्ञापन

यूजर ने किए दावे
श्रद्धा ने जैसे ही अपनी स्टोरी शेयर की ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। एक यूजर ने लिखा कि 'शायद वह एक प्रोडक्शन हाउस खोलेंगी।' एक दूसरे यूजर ने दावा किया कि 'जब मैंने पोस्ट देखी तो मुझे भी यही ख्याल आया।' एक दूसरे यूजर ने उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम 'गोगो' बताया। 'अंदाज अपना अपना' फिल्म में ये नाम श्रद्धा के पापा यानी शक्ति कपूर का था। बहरहाल श्रद्धा कपूर से फैंस विनती कर रहे हैं कि वह यह बताएं कि वह फिल्म लाने वाली हैं या प्रोड्यूसर बनने वाली हैं?

यह खबर भी पढ़ें: Kiara Sidharth: करीना कपूर से लेकर आलिया तक ने भेजा प्यार, कियारा-सिद्दार्थ के यहां आने वाला है नन्हा मेहमान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed