फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   shraddha kapoor boyfriend rahul mody cracked joke about actress with paparazzi

फोटोग्राफर्स को देखकर क्या बोले श्रद्धा कपूर के बॉयफ्रेंड राहुल मोदी? मिला तगड़ा जवाब, बातचीत का वीडियो वायरल

Wed, 27 May 2026 11:04 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 27 May 2026 11:04 AM IST
सार

Rahul Modi On Shraddha Kapoor:  हाल ही में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के कथित बायफ्रेंड राहुल मोदी ने पैपराजी से मजाकिया अंदाज में एक बात कही, जिसके बाद वहां खड़े लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। 
 

विज्ञापन
shraddha kapoor boyfriend rahul mody cracked joke about actress with paparazzi
श्रद्धा कपूर, राहुल मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के रिश्ते के चर्चा हर तरफ हैं। फैंस कपल की तरफ से शादी की खुशखबरी का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच पैपराजी के स्पॉट किए जाने पर राहुल उनसे मजाक करते दिखाई दिए। जहां उन्होंने श्रद्धा को लेकर कुछ ऐसा कहा कि वहां मौजूद हर कोई हंसने लगा। जानिए क्या बोले राहुल ?
विज्ञापन


राहुल ने पूछा किसे ढूंढ रहे हो ?
 एक्ट्रेस के रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी को पैपराजी ने कहीं से निकलते हुए स्पॉट किया। इस दौरान राहुल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि 'किसे ढूंढ रहे हो? वो नहीं है यहां पर..', पैपराजी समेत वहां उपस्थित सभी लोग हंसने लगे। इसके जवाब में पैपराजी ने कहा कि 'हम आपके लिए ही आए हैं।' इसके बाद राहुल ने मुस्कुराते हुए पूछा 'मेरे लिए क्यों आए हो?' 
विज्ञापन

shraddha kapoor boyfriend rahul mody cracked joke about actress with paparazzi
श्रद्धा कपूर, राहुल मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
कब शुरू हुआ डेटिंग का सिलसिला ?
श्रद्धा और राहुल की डेटिंग की खबरें 2024 में शुरू हुई थीं। पहली बार दोनों को साथ में मुंबई में डिनर डेट पर देखा गया था। जिसके बाद यह रूमर्ड कपल कई जगह साथ दिखे। इतना ही नहीं श्रद्धा और राहुल ने कई इवेंट्स में साथ शिरकत की। हालांकि, दोनों की तरफ से रिश्ते पर अबतक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)



 
विज्ञापन

श्रद्धा कपूर का वर्कफ्रंट 
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को आखिरी बार 'स्त्री-2' में राजकुमार राव के साथ पर्दे पर देखा गया था। मगर अब आने वाले वक्त में एक्ट्रेस काफी व्यस्त हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने आगामी फिल्म 'ईथा' की शूटिंग पूरी कर ली है। इसमें उनके साथ रणदीप हुड्डा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा श्रद्धा 'नागिन',  'स्त्री-3' में भी अभिनय कर रही हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed