फोटोग्राफर्स को देखकर क्या बोले श्रद्धा कपूर के बॉयफ्रेंड राहुल मोदी? मिला तगड़ा जवाब, बातचीत का वीडियो वायरल
Rahul Modi On Shraddha Kapoor: हाल ही में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के कथित बायफ्रेंड राहुल मोदी ने पैपराजी से मजाकिया अंदाज में एक बात कही, जिसके बाद वहां खड़े लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
विस्तार
राहुल ने पूछा किसे ढूंढ रहे हो ?
एक्ट्रेस के रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी को पैपराजी ने कहीं से निकलते हुए स्पॉट किया। इस दौरान राहुल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि 'किसे ढूंढ रहे हो? वो नहीं है यहां पर..', पैपराजी समेत वहां उपस्थित सभी लोग हंसने लगे। इसके जवाब में पैपराजी ने कहा कि 'हम आपके लिए ही आए हैं।' इसके बाद राहुल ने मुस्कुराते हुए पूछा 'मेरे लिए क्यों आए हो?'
श्रद्धा और राहुल की डेटिंग की खबरें 2024 में शुरू हुई थीं। पहली बार दोनों को साथ में मुंबई में डिनर डेट पर देखा गया था। जिसके बाद यह रूमर्ड कपल कई जगह साथ दिखे। इतना ही नहीं श्रद्धा और राहुल ने कई इवेंट्स में साथ शिरकत की। हालांकि, दोनों की तरफ से रिश्ते पर अबतक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को आखिरी बार 'स्त्री-2' में राजकुमार राव के साथ पर्दे पर देखा गया था। मगर अब आने वाले वक्त में एक्ट्रेस काफी व्यस्त हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने आगामी फिल्म 'ईथा' की शूटिंग पूरी कर ली है। इसमें उनके साथ रणदीप हुड्डा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा श्रद्धा 'नागिन', 'स्त्री-3' में भी अभिनय कर रही हैं।