{"_id":"6673e5bbed2b31006100c9ec","slug":"shooting-of-coolie-hasn-t-started-yet-is-rajinikanth-upset-with-film-director-lokesh-kanagaraj-over-script-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coolie Movie: अभी तक शुरू नहीं हुई 'कुली' की शूटिंग, क्या निर्देशक लोकेश कनगराज से खफा हैं रजनीकांत?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Coolie Movie: अभी तक शुरू नहीं हुई 'कुली' की शूटिंग, क्या निर्देशक लोकेश कनगराज से खफा हैं रजनीकांत?
Thu, 20 Jun 2024 01:48 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Thu, 20 Jun 2024 01:48 PM IST
सार
जून महीने की शुरूआत में खबर आई थी कि 'कुली' की शूटिंग 10 जून से चालू हो जाएगी, लेकिन जब ऐसा होता नहीं दिखा तो अटकलें लगाई जाने लगी कि रजनीकांत फिल्म के निर्देशक लोकेश कनगराज से खफा हैं। इन अटकलों पर फिल्म की टीम की ओर से जवाब भी आ चुका है।
विज्ञापन
फिल्म 'कुली'
- फोटो : इंस्टाग्राम @sunpictures
विस्तार
जब रजनीकांत की नई फिल्म 'कुली' का टाइटल टीजर रिलीज हुआ था तो उसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था। रजनी के फैंस उनके लुक को देखकर उत्सुकता से भर उठे थे। यह रजनीकांत के करियर की 171वीं फिल्म है। इसकी शूटिंग पिछले हफ्ते शुरू होनी थी, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो पाया है और शूटिंग में हुई देरी ने कुछ अटकलों को जन्म देने का काम किया है।
विज्ञापन
Varun Tej: 175 दिन बाद सेट पर लौटे वरुण तेज, 'मटका' की शूटिंग शुरू, पिछली दो फिल्में हुई थीं फ्लॉप
विज्ञापन
10 जून से चालू होनी थी शूटिंग
जून महीने की शुरूआत में खबर आई थी कि 'कुली' की शूटिंग 10 जून से चालू हो जाएगी, लेकिन जब ऐसा होता नहीं दिखा तो अटकलें लगाई जाने लगी कि रजनीकांत फिल्म के निर्देशक लोकेश कनगराज से खफा हैं, क्योंकि उन्होंने वक्त पर फिल्म की कहानी पूरी नहीं की।
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui: ताम-झाम से दूर रहते हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी, छोटी फिल्में करना है पसंद
अटकलों पर आया यह जवाब
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन अटकलों पर 'कुली' की टीम की ओर से जवाब आया, जिसमें इन सभी बातों को ऐसी अफवाह करार दिया गया, जिसका कोई आधार नहीं है। टीम की ओर से कहा गया है कि फिलहाल लोकेश कनगराज अपनी टीम के साथ शूटिंग की जगह को तय करने और उसके लिए अनुमति लेने के काम में जुटे हुए हैं। साथ ही यह जानकारी भी दी गई कि फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगा।
Hamare Baarah: बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत मिलते ही रिलीज को तैयार 'हमारे बारह', इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'कुली' के अलावा रजनीकांत की आने वाली फिल्म
'कुली' फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। इस फिल्म को अप्रैल 2025 में रिलीज करने की योजना है। बता दें कि रजनीकांत 'कुली' के अलावा ‘वेट्टैयान’ फिल्म को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसे 10 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
Jibraan Khan: 22 साल पहले करीना ने की थी जिब्रान खान की मदद, 'इश्क विश्क रिबाउंड' एक्टर ने खुद बताया किस्सा