फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shiny Doshi says father do not want her to become actress once he says prostitute

Shiny Doshi: शाइनी दोशी ने पिता के साथ रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा, इस बात के लिए उन्हें कहा था 'वेश्या'

Sun, 11 May 2025 11:39 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 11 May 2025 11:39 PM IST
सार

Shiny Doshi Relation with Father: एक्ट्रेस शाइनी दोशी ने पिता को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि पिता के साथ नहीं बनती थी। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
 

विज्ञापन
Shiny Doshi says father do not want her to become actress once he says prostitute
शाइनी दोशी - फोटो : इंस्टाग्राम @shinydoshi15

विस्तार

टेलीविजन अभिनेत्री शाइनी दोशी जिन्हें 'पांड्या स्टोर' और 'सरस्वतीचंद्र' में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है ने हाल ही में अपने पिता के साथ रिश्ते के बारे में बात की है। शाइनी दोशी सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में बताया कि कैसे 16 साल की उम्र में अहमदाबाद में देर रात प्रिंट शूट के कारण उनके पिता ने उन्हें 'वेश्या' कहकर अपमानित किया था।

विज्ञापन

मां ने किया शाइनी का सपोर्ट
शाइनी दोशी ने बताया कि उनकी मां ने हमेशा एक्ट्रेस बनने के उनके सपने का सपोर्ट किया, भले ही वह खुद डॉक्टर बनने का सपना देखती थीं। शाइनी के मुताबिक अपने करियर की शुरुआत में परिवार के बहुत से लोग एक्टिंग के पेशे को अपनाने के लिए उनका मजाक उड़ाते थे। हालांकि 'सरस्वतीचंद्र' के हिट होने के बाद ही यह बदल गया।
Salman Khan Movie Shelved: सलमान खान की ये नई फिल्म डिब्बा बंद, साजिद नाडियाडवाला की ‘किक 2’ भी हाशिये पर

View this post on Instagram

A post shared by Shiny k Doshi (@shinydoshi15)


विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की भाषा थी खराब
जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके पिता कभी उनके लिए खड़े हुए, तो शाइनी रो पड़ीं और बताया कि उनके पिता भी उन्हें 'वेश्या' कहते थे। शाइनी ने बताया 'मेरी प्रिंट शूटिंग अहमदाबाद में काफी देर से चलती थी। कभी-कभी 2 या 3 बजे रात को पैक-अप होता था। मम्मा हर शूट में मेरे साथ होती थीं, तब मैं सिर्फ 16 साल की थी। और जब हम घर आते थे, तो ऐसा नहीं था कि वो पूछते, 'तुम ठीक हो? सेफ हो?' वो खराब शब्द बोलते। जैसे, 'रात के 3 बजे तक बेटी को ले जा रही हो? धंधा करवाने ले जा रही हो क्या?' उनकी भाषा बहुत खराब थी।'

विज्ञापन

Shiny Doshi says father do not want her to become actress once he says prostitute
शाइनी दोशी - फोटो : इंस्टाग्राम @shinydoshi15

पिता के सपोर्ट की कमी महसूस हुई
यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने अपने पिता को माफ कर दिया है, शाइनी ने कहा, 'ये घाव गांठों की तरह हैं जिन्हें आप खोल नहीं सकते। मैंने अपने सबक सीख लिए हैं, लेकिन मुझे अभी भी एक पिता या पिता के समान व्यक्ति की कमी महसूस होती है जो मेरा साथ दे सके।'
Neil Nitin Mukesh: बॉलीवुड की नई संस्कृति पर नील नितिन मुकेश ने रखी राय, कहा- 'हर कोई निराश है, यह दिख रहा है'

संजय लीला भंसाले के साथ किया काम
शाइनी ने एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने संजय लीला भंसाली की 'सरस्वतीचंद्र' में वरुण कपूर के साथ कुसुम देसाई व्यास की भूमिका निभाते हुए अभिनय की शुरुआत की। उन्होंने 'सरोजिनी- एक नई पहल', 'बहू हमारी रजनी कांत', 'जमाई राजा' और 'लाल इश्क' सहित कई सीरियल में अभिनय किया। हाल ही में 'पांड्या स्टोर' में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उनकी तारीफ हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed