Bigg Boss 19: कुनिका सदानंद के सपोर्ट में आईं शिखा मल्होत्रा, बोलीं- ‘अमाल-जीशान गड़े मुर्दे उखाड़ रहे हैं…’
Shikha Malhotra Supports Kunickaa Sadanand: बिग बॉस 19 इन दिनों काफी चर्चाओं में है। बीते दिनों तान्या मित्तल की परवरिश पर टिप्पणी करने के लिए कुनिका की आलोचना हुई थी। अब एक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा ने कुनिका का समर्थन किया है।
विस्तार
दिन-पे-दिन बिग बॉस 19 में रोमांच बढ़ता जा रहा है। इस समय शो में कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त नोकझोंक देखने को मिल रही है। कुछ दिनों पहले कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल की परवरिश को लेकर टिप्पणी की थी, जिसका बिग बॉस के घरवालों ने भी विरोध किया था। अब एक्ट्रेस और कोविड वॉरियर शिखा मल्होत्रा ने कुनिका का समर्थन किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
शिखा ने कुनिका का किया समर्थन
हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शिखा मल्होत्रा बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट का पुरजोर समर्थन करती नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं कुनिका जी को मजबूती के साथ समर्थन देती हूं। व्यवहार की बात की जाए तो उन्होंने कोई मां-बहन की गाली नहीं दी है। उन्होंने तान्या की मां के बारे में कुछ नहीं कहा, सिर्फ ये बोला कि आपको बेसिक मैनर पता होना चाहिए।’
विज्ञापन विज्ञापन
कंटेस्टेंट ने बनाया मां
आगे बात करते हुए शिखा ने कुनिका सदानंद को लेकर बात की। उन्होंने कहा, 'पहले उन्होंने कहा कि वो किसी की मां नहीं है। अब सब उन्हें मां बना रहे हैं और जब वो मां जैसी बातें कर रही हैं, तो सब उनका विरोध कर रहे हैं।'
अमाल-जीशान गड़े मुर्दे उखाड़ रहे हैं
इसके आगे उन्होंने कहा कि कुनिका के इस बयान के बाद बिग बॉस 19 शो में सब गड़े मुर्दे उखाड़ रहे हैं। शिखा ने कहा, ‘अमाल मलिक की नींद खुल गई और जीशान को अपनी मां याद आ गईं। ये सब बकवास है, बिल्कुल भेड़चाल गेम चल रहा है।’
यह खबर भी पढ़ें: Big Boss 19: जब कैप्टेंसी का खेल बन गया युद्ध का अखाड़ा, बसीर अली और अभिषेक बजाज में हुई जोरदार भिड़ंत
शो से कौन होगा बाहर?
हर हफ्ते की तरह इस बार भी सस्पेंस बरकरार है कि आखिर किस कंटेस्टेंट का सफर यहां थमेगा। इस वीकएंड वार में बिग बॉस 19 के घर से कौन होगा बाहर? शायद पता चल सकता है।