फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shehbaz badesha adopts this unique method to convince farhana bhatt for cook see bigg boss 19 new promo

फरहाना से खाना बनवाने के लिए शहबाज ने अपनाया ये नायाब तरीका, प्रोमो देख हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे आप

Sat, 15 Nov 2025 02:28 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 15 Nov 2025 02:28 PM IST
सार

Bigg Boss 19: हाल ही में बिग बॉस 19 का नया प्रोमो सामने आया है। इसमें शहबाज बदेशा को फरहाना भट्ट से खाना बनवाने के लिए कुछ नया तरीका अपनाते देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
Shehbaz badesha adopts this unique method to convince farhana bhatt for cook see bigg boss 19 new promo
बिग बॉस 19 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रियलिटी शो बिग बॉस 19 का एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है। इसमें घरवालों के कैप्टन शहबाज बदेशा का अनोखा अंदाज देखने को मिल रहा है। शहबाज को फरहाना से किचन का काम करवाने के लिए बहुत पापड़ बेलने पड़ रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने अलग रूप धारण कर रखा है। इसे देख आप भी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। देखें प्रोमो। 

विज्ञापन

शहबाज बने फरहाना भट्ट की मां
शो के नए प्रोमो में शहबाज बदेशा को महिला के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें वो अपने सिर पर साड़ी का पल्लू रखे दिख रहे हैं। आपको बताते चलें कि शहबाज, फरहाना भट्ट की मां के किरदार का नाटक कर रहे हैं। वीडियो में शहबाज कहते हैं, ‘आओ बेटा चलो खाना बना लो। बेटा अब्बूजान जग चुके हैं, चलों घरवालों के लिए खाना बना दो।’ यह सुन फरहाना जोर-जोर से हंस रही हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


 

फरहाना ने दी प्रतिक्रिया
आगे देखा जाता है कि फरहाना भट्ट ने कहा, ‘पांच मिनट रूक जाओ मां।’ फिर शहबाज ने कहा, ‘मैं इतनी स्माइल के साथ बोल रही हूं। मेरे पिंक लिप्स देखो। मैं कैप्टन बना हूं, क्या-क्या करना पड़ रहा है।’ यह सुन कुनिका सदानंद, अमाल मलिक सभी हंस पड़ते हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: परिवार पर मुश्किलों का साया, क्या अपने सपनों को पूरा करने मुंबई जा पाएगी अनुपमा? सीरियल में आया नया ट्विस्ट

वीकएंड का वार होने वाला है दिलचस्प
बिग बॉस 19 के इस वीकएंड का वार में डायरेक्टर रोहित शेट्टी बतौर मेहमान आने वाले हैं। साथ ही वह कई प्रतियोगियों की क्लास भी लगाते दिखेंगे। आज शनिवार को शो से कोई प्रतियोगी बाहर भी हो सकता है। इस बार कौन घर से बाहर जाएगा, यह जल्द ही पता चल जाएगा। अब शो में गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, शहबाज, मालती चाहर, अशनूर और कुनिका सदानंद, अमाल मलिक, प्रणीत मोरे बचे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed