{"_id":"6623aaf0f2a25a3a4300a0ec","slug":"shark-tank-india-3-judge-vineeta-singh-raise-concern-about-fake-news-circulating-about-her-death-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shark Tank India 3: अपनी मौत की फर्जी खबरों से परेशान 'शार्क टैंक इंडिया 3' की जज विनीता, नहीं मिल रही कोई मदद","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Shark Tank India 3: अपनी मौत की फर्जी खबरों से परेशान 'शार्क टैंक इंडिया 3' की जज विनीता, नहीं मिल रही कोई मदद
Sat, 20 Apr 2024 05:17 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 20 Apr 2024 05:17 PM IST
सार
विनीता पेड पीआर जैसी चीजों से फिलहाल जूझ रही हैं, जिसने उनकी मौत और गिरफ्तारी के बारे में फर्जी खबरें फैलाई हैं। पिछले पांच हफ्तों से इस बारे में लगातार खबरें आ रही हैं।
विज्ञापन
विनीता सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'शार्क टैंक इंडिया' की जज विनीता सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ काफी कनेक्ट भी रहती हैं। पिछले काफी दिनों से उनकी मौत और गिरफ्तारी की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी। इसे लेकर उन्होंने शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। तमाम प्रयासों के बाद अब विनीता ने खुद अपने एक्स हैंडल पर फैंस के साथ अपनी चिंता जाहिर की है और प्रशंसकों से इसे लेकर सुझाव भी मांगा है।
एक्स हैंडल पर जताई चिंता
विनीता ने अपने एक्स हैंडल पर फैंस के साथ कुछ स्क्रीनशॉट साझा किए। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'पिछले पांच हफ्तों से अपनी मौत और गिरफ्तारी की खबरों के लिए मैं पेड पीआर से डील कर रही हूं। पहले को इग्नोर किया और फिर मेटा में कई बार रिपोर्ट किया। मुंबई साइबर सेल पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन यह सब नहीं रुका। हालांकि, इन सब में सबसे मुश्किल समय वो होता है, जब लोग घबरा जाते हैं और मेरी मां को फोन कर देते हैं। नीचे कुछ पोस्ट्स हैं, आपके कोई सुझाव हैं?'
फैंस से मांगी मदद
विनीता की पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'पिछले दिनों मैंने ऐसी ही एक खबर देखी थी, जिसमें लिखा था कि विनीता सिंह दिवालिया हो चुकी हैं। हालांकि, बाद में पता लगा कि वह खबर फर्जी थी।' इस पर कमेंट करते हुए विनीता ने लिखा, 'ऐसी एक पूरी सीरीज फेसबुक पर चल रही है, जो कि फर्जी न्यूज है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह काफी डरावना है और इसे भी ज्यादा भयावह यह है कि कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आ रहा है, जब आप जैसी बड़ी हस्तियों के साथ ऐसा हो रहा है तो आम लोगों के साथ कितना बुरा व्यवहार किया जाता होगा।'
झूठी खबरें फैलाई जा रही है
बता दें कि विनीता पेड पीआर जैसी चीजों से फिलहाल जूझ रही हैं, जिसने उनकी मौत और गिरफ्तारी के बारे में फर्जी खबरें फैलाई हैं। पिछले पांच हफ्तों से इस बारे में लगातार खबरें आ रही हैं।

Been dealing with paid PR about my death & my arrest for 5 weeks. Ignored it at first, then reported to @Meta several times, filed @Mum_CyberPolice complaint but it’s not stopping. The hardest part is when folks panic & call my mom 🥺 Few of the posts are below. Any suggestions? pic.twitter.com/XYyQ5G2EoM
विज्ञापन विज्ञापन— Vineeta Singh (@vineetasng) April 20, 2024