बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित ये फिल्म अमर सिंह चमकीला और उनकी पत्नी अमरजोत कौर के जीवन पर आधारित है। फिल्म में परिणीति ने अमरजोत का किरदार निभाया है। अभिनेत्री ने हाल ही में फ्लॉप फिल्मों की वजह से कम काम मिलने को लेकर खुलकर बात की है। उन्हें उम्मीद है कि इंडस्ट्री में उनकी प्रतिभा को पहचाना जाएगा और उन्हें ऑफर आएंगे।
Parineeti Chopra: चमकीला के बाद अच्छे प्रोजेक्ट के इंतजार में हैं परिणीति, बोलीं- मुझे उम्मीद है कि अगर मैं...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 20 Apr 2024 04:55 PM IST
सार
परिणीति चोपड़ा ने एक बातचीत में कहा कि वह समान अवसर चाहती हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि मैं वहां मौजूद सभी निर्माताओं से अवसर चाहती हूं। बड़े निर्माता, बड़े स्टूडियो प्रमुख और बड़े निर्देशक अगर हमारी प्रतिभा को पहचानते हैं। '
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन