फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shanaya Kapoor Was not The First Choice For Aankhon Ki Gustakhiyan says Director

Shanaya Kapoor: शनाया नहीं ये अभिनेत्री थी 'आंखों की गुस्ताखियां' के लिए पहली पसंद, निर्देशक ने किया खुलासा

Sat, 10 May 2025 09:42 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 10 May 2025 09:42 PM IST
सार

Shanaya Kapoor In Aankhon Ki Gustakhiyan: फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' में शनाया कपूर को लिए जाने को लेकर निर्देशक ने बड़ा खुलासा किया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

विज्ञापन
Shanaya Kapoor Was not The First Choice For Aankhon Ki Gustakhiyan says Director
शनाया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। यह फिल्म इस साल जुलाई में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। शनाया के साथ विक्रांत मैसी भी होंगे। हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म के निर्देशक संतोष सिंह ने बताया है कि इस फिल्म के लिए शनाया कपूर पहली पसंद नहीं थीं।
विज्ञापन

शनाया नहीं थीं पहली पसंद
निर्देशक संतोष सिंह ने बताया कि शनाया कपूर 'आंखों की गुस्ताखियां' के लिए पहली पसंद नहीं थीं, बल्कि उनकी जगह पर तारा सुतारिया और प्रतिभा रंता को लिया जाना था। निर्देशक ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में बताया 'फिल्म में लीड एक्ट्रेस को लिए जाने की अलग ही कहानी है। इस फिल्म के लिए पहले हम तारा सुतारिया और प्रतिभा रंता को लेना चाहते थे, लेकिन उनके पास वक्त नहीं था। इसके बाद हमने शनाया को लिया और वह इसके लिए राजी हो गईं।'
Nimrit Kaur Ahluwalia: ड्रोन अटैक के बीच होटल में फंस गई थीं निमृत, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच की आपबीती सुनाई
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Shanaya Kapoor Was not The First Choice For Aankhon Ki Gustakhiyan says Director
शनाया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shanayakapoor02
फिल्म के लिए शनाया ने की मेहनत
शनाया ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की। इसके बाद ऑडिशन के जरिए अपनी जगह पक्की की। उन्होंने इस रोल के लिए महीनों तक प्रशिक्षण लिया। निर्देशक ने बताया 'हमने उसके साथ चार महीने तक कार्यशालाएं कीं। शनाया ने एक एक्टिंग कोच के साथ भी काम किया। जब हमने शूटिंग शुरू की, तब तक उन्हें स्क्रिप्ट अच्छी तरह याद थी।'
Shabana Azmi: शबाना आजमी ने पिता के साथ साझा की बचपन की तस्वीर, लिखी- भावुक पोस्ट
 
विज्ञापन

फिल्म के बारे में
आपको बता दें फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' रस्किन बॉन्ड की लघु कहानी 'द आइज हैव इट' पर आधारित है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में शनाया एक थिएटर आर्टिस्ट की भूमिका निभाएंगी और विक्रांत फिल्म में एक अंधे संगीतकार की भूमिका निभाएंगे।
हाल ही में निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया और लिखा 'इस मानसून में सिर्फ गिरना नहीं है, बल्कि प्यार को महसूस करना है। आंखों की गुस्ताखियां। 11 जुलाई 2025 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed