फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shanaya Kapoor Share A Picture From Film Aankhon Ki Gustaakhiyan Set, Along With Vikrant Massey

Shanaya Kapoor: शनाया कपूर ने साझा की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ के सेट से तस्वीर, विक्रांत भी आए नजर

Thu, 20 Mar 2025 01:03 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 20 Mar 2025 01:03 PM IST
सार

Shanaya Kapoor: फिल्मी दुनिया में कदम रखने को तैयार शनाया कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपनी तस्वीरें अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अब अभिनेत्री ने एक बार फिर अपनी एक फिल्म के सेट से एक तस्वीर साझा की है।

विज्ञापन
Shanaya Kapoor Share A Picture From Film Aankhon Ki Gustaakhiyan Set, Along With Vikrant Massey
शनाया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shanayakapoor02

विस्तार

बॉलीवुड में एंट्री को तैयार एक और स्टारकिड शनाया कपूर, जो अभिनेता संजय कपूर की बेटी हैं और अनिल कपूर की भतीजी हैं। हालांकि, शनाया कपूर का डेब्यू अभी तक बॉलीवुड में हुआ भी नहीं है, लेकिन उनके पास सिर्फ एक नहीं बल्कि कई फिल्में हैं। जिनमें से किसी का टीजर जारी हो चुका है, तो किसी की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जबकि किसी की शूटिंग चल रही है। बॉलीवुड में एंट्री से पहले शनाया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब शनाया ने अपनी फिल्म ‘आंखो की गुस्ताखियां’ की शूटिंग के दौरान की एक थ्रोबैक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है।

विज्ञापन

विक्रांत के साथ साइकिल पर बैठी नजर आईं शनाया
शनाया कपूर की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ लगातार चर्चा में बनी हुई है। शनाया अक्सर ही फिल्म की थ्रोबैक फोटोज अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं। अब शनाया ने एक बार फिर फिल्म के सेट से एक पुरानी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में शनाया फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ के अपने लीड एक्टर विक्रांत मेसी के साथ एक साइकिल पर बैठी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में शनाया महरून कलर की जींस और ब्लैक जैकेट में नजर आ रही हैं, जबकि शनाया के पीछे साइकिल पर बैठे विक्रांत ब्लू जींस और ब्लैक जैकेट में नजर आ रहे हैं। विक्रांत अपनी पीठ पर एक बैग भी टांगे हुए हैं। तस्वीर को साझा करते हुए शनाया ने कैप्शन दिया है, “फ्रोजेन मेमोरीज” कुछ इमोजी के साथ शनाया कपूर ने हैशटैग में शॉर्ट में आंखों की गुस्ताखियां भी लिखा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shanaya Kapoor 🤍 (@shanayakapoor02)




यह खबर भी पढ़ें: Body Transformation: इन अभिनेताओं का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देख चौंक गए फैंस, किरदार में ढलने के लिए की हदें पार

 

‘आंखों की गुस्ताखियां’ की शूटिंग हो चुकी है पूरी
शनाया अपनी फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी। हालांकि, फिल्म कब रिलीज होगी इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। शनाया अक्सर ही फिल्म से जुड़ी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Sunny Deol: सनी देओल की फिल्म को नहीं मिल रहे खरीदार, विशाल राणा के बनाए ‘प्रोजेक्ट’ में छंगाणी का भारी निवेश

इन फिल्मों में भी नजर आएंगी शनाया
आंखों की गुस्ताखियां के अलावा शनाया के खाते में दो और फिल्में भी हैं। जिनमें एक बेजॉय नांबियार द्वारा निर्देशित ‘तू या मैं’ है जिसका टीजर पिछले दिनों रिलीज हुआ था। इसके अलावा शनाया निर्देशक शुजात सौदागर की एक फिल्म में भी नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। हालांकि, फिल्म का टाइटल अभी तक तय नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed