Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shaji Kumar Death Prithviraj Sukumaran And Keralam CM Satheesan Mourn Demise Of Cinematographer

शाजी कुमार का निधन: सिनेमैटोग्राफर ने 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, पृथ्वीराज सुकुमारन ने जताया शोक

Tue, 10 Nov 2026 10:36 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Tue, 10 Nov 2026 10:36 AM IST
सार

  • शाजी कुमार निधन से पहले अलप्पुझा में दिलीप स्टारर अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।
  • उनके परिवार में पत्नी स्मिता और दो बेटे आर्यन और सूर्या हैं।
  • शाजी का अंतिम संस्कार शाम 7 बजे पेरुंबवूर स्थित उनके घर पर किया जाएगा।

विज्ञापन
Shaji Kumar Death Prithviraj Sukumaran And Keralam CM Satheesan Mourn Demise Of Cinematographer
शाजी कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मलयालम सिनेमा के मशहूर सिनेमैटोग्राफर शाजी कुमार का मंगलवार को 57 साल की उम्र में निधन हो गया। वह 'पुलिमुरुगन', 'नरन' और 'थुदरुम' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते थे। निधन से पहले वह अलप्पुझा में दिलीप स्टारर अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान वीकेंड पर उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos

Shaji Kumar Death Prithviraj Sukumaran And Keralam CM Satheesan Mourn Demise Of Cinematographer
शाजी कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
कैसे हुआ शाजी कुमार का निधन?
जानकारी के मुताबिक, शाजी कुमार फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में अलप्पुझा के एक होटल में ठहरे हुए थे। शनिवार रात उन्हें शारीरिक परेशानी महसूस हुई, जिसके बाद उन्होंने फिल्म के निर्देशक उल्लास कृष्णा को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ था और वह सामान्य रूप से बातचीत भी कर पा रहे थे। हालांकि, रविवार रात एक बार फिर उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनके अचानक निधन की खबर से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Shaji Kumar Death Prithviraj Sukumaran And Keralam CM Satheesan Mourn Demise Of Cinematographer
शाजी कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
कब होगा अंतिम संस्कार?
शाजी कुमार पिछले कई साल से पेरुंबवूर में रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी स्मिता और दो बेटे आर्यन और सूर्या हैं। उनके पार्थिव शरीर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एर्नाकुलम के गोकुलम कन्वेंशन सेंटर में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद शाम 7 बजे पेरुंबवूर स्थित उनके घर पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

FEFKA डायरेक्टर्स यूनियन ने भी शाजी कुमार के निधन पर शोक जताया है। यूनियन ने मलयालम सिनेमा में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

Shaji Kumar Death Prithviraj Sukumaran And Keralam CM Satheesan Mourn Demise Of Cinematographer
पृथ्वीराज सुकुमारन की चाहत रह गई अधूरी - फोटो : इंस्टाग्राम@therealprithvi
पृथ्वीराज सुकुमारन ने जताया शोक
पृथ्वीराज सुकुमारन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'रेस्ट इन पीस शाजी चीता, आप हमेशा सिनेमा में मेरे सफर का एक बड़ा हिस्सा रहेंगे। । विज़ुअल्स, यादों और सीख के लिए धन्यवाद।'

वीडी सतीशन ने दी श्रद्धांजलि
केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'मशहूर सिनेमैटोग्राफर शाजी कुमार के निधन का सुनकर दुख हुआ। अपने बेहतरीन लेंस से उन्होंने 'थुडारम', 'पुलिमुरुगन' और 'नारन' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में विजुअल मैजिक लाया। उनका अचानक निधन मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है। उनके परिवार और साथ काम करने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।'

Shaji Kumar Death Prithviraj Sukumaran And Keralam CM Satheesan Mourn Demise Of Cinematographer
शाजी कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
शाजी कुमार का फिल्मी सफर
तिरुवनंतपुरम में जन्मे शाजी कुमार ने अपने करियर में जोशी, शाजी कैलास, वी.एम. विनु, एम. पद्मकुमार और वैशाख जैसे कई जाने-माने निर्देशकों के साथ काम किया। इसके अलावा उन्होंने तरुण मूर्ति जैसे युवा निर्देशकों के साथ भी काम किया।

उनकी फिल्मोग्राफी में 'नरन', 'पुलिमुरुगन', 'रामलीला', 'ओडियन', 'मधुरा राजा', 'इट्टीमानी: मेड इन चाइना', 'नाइट ड्राइव', 'पथोनपथम नूट्टांडु', 'बांद्रा', 'वंस अपॉन अ टाइम इन कोच्चि' और 'थुदरुम' जैसी फिल्में शामिल हैं।

हाल के दिनों में उन्होंने मोहनलाल स्टारर और तरुण मूर्ति के निर्देशन में बनी फिल्म 'अथिमनोहरम' के लिए सिनेमैटोग्राफी की थी। इसके अलावा वह सुरेश गोपी की फिल्म 'ओट्टाकोंबन' से भी जुड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed