फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shahrukh mother-in-law had suggested the name of Pakistani actress Mahira Khan for the film Raees

Mahira Khan: कौन था रईस के लिए एक्ट्रेस माहिरा खान का नाम सुझाने वाला शख्स, जानकर हो जाएंगे हैरान

Tue, 22 Oct 2024 09:44 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 22 Oct 2024 09:44 AM IST
सार

शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' 2017 में रिलीज हुई थी, इस फिल्म में उनके अपोजिट पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने काम किया था। माहिर के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने पसंद भी किया था। लेकिन माहिरा का नाम फिल्म की हीरोइन के लिए कैसे सेलेक्ट हुआ, कौन था वह शख्स जिसने फिल्म 'रईस' के लिए माहिरा का नाम सुझाया।
 

विज्ञापन
Shahrukh mother-in-law had suggested the name of Pakistani actress Mahira Khan for the film Raees
रईस - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

शाहरुख खान के साथ हर एक्ट्रेस काम करना चाहती है। उनके साथ रोमांस करने का ख्वाब देखती है। लेकिन अगर यह मौका खुद चलकर सामने से आए तो किसी भी एक्ट्रेस के लिए यह बहुत बड़ी बात होगी। ऐसा ही कुछ पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिर खान के साथ भी हुआ। दरअसल, फिल्म 'रईस' में उनकी कास्टिंग शाहरुख खान की सास के कारण हुई। 

विज्ञापन

शाहरुख की सास देखती थीं पाकिस्तानी सीरियल
हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म 'रईस' के डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने माहिरा खान के सेलेक्शन के बारे में बताया। वह कहते हैं, 'हम फिल्म 'रईस' के लिए शाहरुख के अपोजिट हीरोइन की तलाश कर रहे थे। इसी बीच शाहरुख खान की सास ने हमें माहिरा खान का नाम सुझाया। उन्होंने कहा यह अच्छी लड़की है। असल में शाहरुख की सास काफी पाकिस्तानी सीरियल दिखती थीं। इस तरह से हमें अपनी फिल्म 'रईस' के लिए माहिरा खान के तौर पर हीरोइन मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख ने भी की थी तारीफ 
फिल्म में काम करने को लेकर माहिर खान उस समय काफी खुश थी लेकिन उन्हें घबराहट भी थी कि दर्शक शाहरुख और उनकी जोड़ी को पसंद भी करेंगे या नहीं? इस पर शाहरुख ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि दोनों की जोड़ी पर्दे पर कमाल की लगेगी। बाद में यह बात सच भी साबित हुई। दर्शकों ने फिल्म 'रईस' में शाहरुख और माहिर खान की जोड़ी को खूब सराहा। 

विज्ञापन

Shahrukh mother-in-law had suggested the name of Pakistani actress Mahira Khan for the film Raees
माहिरा खान - फोटो : सोशल मीडिया

माहिरा ने शाहरुख से सीखा सबक 
माहिर खान को जब फिल्म 'रईस' में काम करने का मौका मिला था, उनकी भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। यह उनके लिए बतौर एक्ट्रेस बहुत बड़ी बात थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में माहिर ने कहा कि उन्होंने शाहरुख से एक अहम सबक सीखा कि खुशियों को मौका दो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed