{"_id":"66323eab134a5c74770f1250","slug":"shahrukh-khan-was-the-first-choice-for-munna-bhai-mbbs-makrand-deshpande-revealed-why-they-left-the-movie-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahrukh Khan: शाहरुख खान थे ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ के लिए पहली पसंद, ये अभिनेता बनने वाला था ‘सर्किट’","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Shahrukh Khan: शाहरुख खान थे ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ के लिए पहली पसंद, ये अभिनेता बनने वाला था ‘सर्किट’
Wed, 01 May 2024 06:40 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Wed, 01 May 2024 06:40 PM IST
सार
‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ फिल्म के लिए संजय दत्त से पहले शाहरुख खान को यह किरदार निभाने का मौका मिला था। वहीं सर्किट की भूमिका के लिए मकरंद देशपांडे को चुना गया था।
विज्ञापन
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ एक ऐसी फिल्म थी जिसने दर्शकों के दिल पर आज तक अपनी छाप बनाए रखी है। आज भी जब कोई नकल करते हुए पकड़ा जाता है तो उसे ‘मुन्ना भाई’ की उपाधि दे दी जाती है। मुन्ना भाई एमबीबीएस में मुन्ना का किरदार निभाने वाले अभिनेता संजय दत्त और उनके साथी सर्किट (अरशद वारसी) चुटकुलों के माध्यम से हर किसी की जुबां पर हैं। अब 21 सालों बाद इस राज से पर्दा उठा है कि मुन्ना भाई के रोल के लिए पहली पसंद संजय दत्त नहीं थे। यह खुलासा अभिनेता मकरंद देशपांडे ने किया है।
मकरंद को मिला था ‘सर्किट’ का किरदार
अभिनेता मकरंद देशपांडे को अब तक की सबसे प्रतिष्ठित हिंदी फिल्मों में काम करने का मौका मिला था। मकरंद को ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ और ‘लगान’ जैसी फिल्मों में काम करने का अवसर दिया गया था। हालांकि, अभिनेता ने लंबी व्यस्तता के चलते इन फिल्मों से इनकार कर दिया था। एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने बताया कि ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ के लिए शाहरुख खान पहली पसंद थे।
Aamir Ali: आमिर अली ने विराट को दिया परफेक्ट पति का टैग, बोले- अनुष्का के जिक्र से उनका चेहरा चमक उठता है
विज्ञापन
इस वजह से शाहरुख नहीं कर पाएं ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’
एक साक्षात्कार में मकरंद ने खुलासा किया कि उन्हें ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ में ‘सर्किट’ की भूमिका के लिए चुना गया था। उनके द्वारा मना करने पर वह भूमिका अरशद को मिली। उन्होंने यह भी साझा किया कि संजय दत्त से पहले शाहरुख खान उस भूमिका को निभाने वाले थे, लेकिन कंधे की चोट की वजह से वह फिल्म नहीं कर पाए।
मकरंद देशपांडे वर्क फ्रंट
मकरंद देशपांडे हाल ही में रिलीज हुई देव पटेल की फिल्म ‘मंकी मैन’ में नजर आए हैं। भारत में इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। इस फिल्म में सिकंदर खेर शोभिता धूलिपाला मुख्य भूमिका निभाती हुई दिखेंगी।Pushpa 2: 'पुष्पा 2' का पहला धमाकेदार गाना हुआ रिलीज, डीएसपी की धुन पर अल्लू का स्वैग