Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shahrukh khan relocates from mannat local vendors faces struggle says less people are coming

Shah Rukh Khan: शाहरुख ने बंगला छोड़ा तो इनकी जिंदगी में बढ़ी मुश्किल, बोले- ‘SRK हैं तो ‘मन्नत’ है नहीं तो…

Sat, 26 Apr 2025 09:21 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 26 Apr 2025 09:21 AM IST
सार

Shahrukh Khan left Mannat: शाहरुख खान का बंगला ‘मन्नत’ इन दिनों रेनोवेट हो रहा है। ऐसे में अभिनेता परिवार के साथ मुंबई के पाली हिल स्थित पूजा कासा बिल्डिंग में रह रहे हैं।

विज्ञापन
Shahrukh khan relocates from mannat local vendors faces struggle says less people are coming
शाह रुख खान - फोटो : फोटो- अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

अभिनेता शाहरुख खान का मुंबई के बांद्रा स्थित बंगला ‘मन्नत’ रिनोवेट किया जा रहा है। इसकी वजह से शाहरुख अपने परिवार गौरी खान, आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान के साथ पाली हिल के एक आलीशान डुप्लेक्स अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए हैं। इस अपार्टमेंट को अभिनेता ने किराए पर लिया है, जिसके लिए वह कथित तौर पर 24.15 लाख रुपये का किराया भी देते हैं। 

विज्ञापन


शाहरुख के जाने से परेशान दुकानदार
इस बीच अभिनेता के जाने से उनके घर के आस पास के दुकानदारों और विक्रेताओं के बिजनेस में गिरावट आई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पैपराजी द्वारा पूछे जाने पर कि शाहरुख के यहां ना रहने से उनके बिजनेस पर क्या प्रभाव पड़ा है, इसके जवाब में उन्होंने बताया कि इससे बहुत फर्क पड़ा है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Kesari 2: यूट्यूबर ने लगाया 'केसरी 2' के लेखक पर चोरी का आरोप, दावा- कविता से कॉपी किए संवाद, दिखाया सबूत
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों ने क्या कहा?
अभिनेता के चले जाने से आस पास के दुकानदार भी निराश हैं। इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए, एक आइसक्रीम विक्रेता ने कहा, ‘बहुत फर्क पड़ा है। अब शाहरुख रहते भी नहीं हैं और ये पब्लिक को पता चला गया है। तो पब्लिक कम आ रही है।’ एक अन्य विक्रेता ने कहा, ‘बहुत फर्क पड़ता है। पहले, पब्लिक आती थी और रुकती भी थी। अब जैसे ही उनको पता चला है कि वो नहीं रहते तो आना कम हो गया है। जो लोग आते हैं, जब उनको पता चलता है के एसआरके नहीं रहते तो वह ऑटो और टैक्सी को टर्न करा लेते हैं।’ विक्रेता ने आगे कहा, ‘शाहरुख हैं तो मन्नत है, नहीं तो ये कुछ भी नहीं है।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)



यह खबर भी पढ़ें: Zeenat Aman: रॉयल्स में नजर आएंगी जीनत अमान, 70 पार की ये अभिनेत्रियां भी बड़े पर्दे पर चला रहीं अभिनय का जादू


शाहरुख खान का वर्क फ्रंट
शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता की आगामी फिल्म ‘किंग’ है। इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना भी नजर आएंगी। हालांकि, शाहरुख के रोल के बारे में कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह फिल्म साल 2026 में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed