फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shahrukh khan opens up about his shy side at WAVES Summit Reveals he hides behind Deepika Padukone at parties

WAVES Summit 2025: बेहद शर्मीले हैं शाहरुख खान, बोले- 'पार्टी में दीपिका पादुकोण के पीछे छिप जाता हूं'

Thu, 01 May 2025 07:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 01 May 2025 07:47 PM IST
सार

Shah Rukh Khan at WAVES Summit 2025: पहले वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 का शानदार आगाज आज गुरुवार को मुंबई में हुआ। यहां अभिनेता शाहरुख खान भी पहुंचे। मंच पर वे दीपिका पादुकोण के साथ पहुंचे। 

विज्ञापन
Shahrukh khan opens up about his shy side at WAVES Summit Reveals he hides behind Deepika Padukone at parties
शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अभिनेता शाहरुख खान आज गुरुवार को वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 में पहुंचे। चार दिवसीय वेव्स समिट का आगाज आज शानदार तरीके से हुआ। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। मनोरंजन जगत की दिग्गज हस्तियां यहां पहुंचीं। इस कड़ी में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण भी साथ में मंच पर बात करते दिखे। इस दौरान शाहरुख खान ने एक दिलचस्प खुलासा किया कि वे इवेंट और पार्टी में दीपिका पादुकोण के पीछे छिप जाते हैं। जानिए क्यों?

विज्ञापन

Shahrukh khan opens up about his shy side at WAVES Summit Reveals he hides behind Deepika Padukone at parties
शाहरुख खान - फोटो : एक्स

शाहरुख बोले- 'बहुत शर्मीला हूं मैं'
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने वेव्स समिट में 'द जर्नी: फ्रॉम आउटसाइडर टू रूलर' सेशन में हिस्सा लिया। इस सत्र का संचालन करण जौहर ने किया। इस दौरान दीपिका और शाहरुख खान ने काफी दिलचस्प बातें कीं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक शाहरुख खान ने वेव्स समिट में कहा कि वे काफी शर्मील स्वभाव के हैं। किंग खान ने मजाकिया अंदाज में बताया कि वे अक्सर इवेंट और पार्टी में दीपिका को किसी शील्ड की तरह इस्तेमाल करते हैं और उनके पीछे छिप जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shahrukh khan opens up about his shy side at WAVES Summit Reveals he hides behind Deepika Padukone at parties
शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण - फोटो : पीटीआई

दीपिका बोलीं- 'हम दोनों एक-दूसरे के पीछे छिपने की कोशिश करते हैं'
शाहरुख ने कहा 'जब मैं स्टेज पर आता हूं तो मैं बहुत शर्मीला हो सकता हूं। बहुत अजीब हो सकता हूं। मैं ऐसा ही हूं और यही कारण है कि मैं दीपिका से प्यार करता हूं, क्योंकि वह मुझसे लंबी हैं। इसलिए, ऐसा होता है कि जब हम किसी पार्टी में जाते हैं, तो मैं उनके पीछे छिप सकता हूं'। वहीं, शाहरुख की इस बात पर दीपिका ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'यह सच है! दो अजीब लोग हैं और फिर वह मेरे पीछे भागते हैं और फिर मैं उनके पीछे भागती हूं और हम बस एक-दूसरे के पीछे छिपने की कोशिश करते हैं'। शाहरुख ने आगे कहा, 'यह सब मजाक नहीं है'।

विज्ञापन

'दुआ की मां होना दीपिका का सबसे शानदार किरदार'
इसके अलावा शाहरुख खान ने दीपिका की तारीफ की और कहा कि उन्हें लगता है कि बिटिया दुआ की मां होना दीपिका द्वारा निभाई जाने वाली सबसे अच्छी भूमिका होगी। शाहरुख खान ने कहा, 'मेरे पास एक और बात है, जो बहुत ही निजी है, इसलिए अगर मैं सीमाओं से परे जा रहा हूं तो मुझे माफ करें, लेकिन मुझे लगता है कि दीपिका जो रोल सबसे अच्छी तरह से निभाने जा रही हैं, इंशाअल्लाह, वह दुआ की मां की भूमिका है। मुझे लगता है कि वह वास्तव में एक शानदार मां साबित होंगी। बता दें कि  दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक शाहरुख खान के साथ 'ओम शांति ओम' से मिला। इसके बाद दोनों साथ में कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

और पढ़ें:
Waves Summit: 'फाऊ-जी डोमिनेशन' का हुआ अनावरण, यूजर्स को पसंद आ रहा गेम
Waves 2025: फिल्म नहीं चलती तो खुद को बाथरूम में बंद करके रोते हैं शाहरुख खान, वेव्स समिट में किया खुलासा
WAVES 2025: तीन वर्षों में यूट्यूब ने क्रिएटर्स पर खर्च किए 21 हजार करोड़ रुपये, अब 850 करोड़ के निवेश का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed