Shahrukh Khan: 'बाहें नहीं फैला सकते.. एक्टिंग कैसे करोगे’, चोट से जूझ रहे शाहरुख ने दिए फैंस को मजेदार जवाब
Shahrukh Khan Hosts Ask Me Session: शाहरुख खान ने एक्स पर हाल ही में आस्क एसआरके सेशन किया। इस दौरान उन्होंने फैंस के कई सवालों का जवाब दिया। जानते हैं ऐसे ही कुछ सवाल और जवाबों के बारे में।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने शनिवार को अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए करीब आधे घंटे तक आस्क एसआरके सेशन होस्ट किया। इस दौरान उन्होंने फैंस के कई सवालों का जवाब दिया। शाहरुख ने अपनी अपकमिंग फिल्म, बेटे आर्यन की डेब्यू सीरीज पर अपडेट तो दिया ही, साथ ही उन्होंने कई मजेदार जवाब भी दिए।
'बाहें नहीं फैला सकते.. एक्टिंग कैसे करोगे’
एक फैन ने सेशन के दौरान 'किंग खान' से पूछा कि उन्होंने चोट से रिकवरी के दौरान सबसे ज्यादा फनी बात क्या सुनी है। इसका जवाब शाहरुख ने दिया- 'किसी ने मुझे कहा कि तुम बाहें नहीं फैला सकते तो एक्टिंग कैसे करोगे।'
Somebody said now you can’t spread your arms wide…toh acting kaise karoge!!!! https://t.co/KV2I8g3NxZ
विज्ञापन विज्ञापन— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 16, 2025
शाहरुख ने फैंस को दिए मजेदार जवाब
जब एक फैन ने शाहरुख से पूछा कि वो शूटिंग शेड्यूल्स के बीच अपना वक्त कैसे बिताते हैं ? एक्टर ने कहा, 'आजकल… बस फिजियोथेरेपी करता हूं… थोड़ी बहुत किताबें पढ़ता हूं… किंग की लाइनों की प्रैक्टिस करता हूं… और बहुत सारा सोता हूं।'
Nowadays…just physio…a bit of reading….and rehearsing lines for King….and sleeping a lot https://t.co/MkC97MuCF5
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 16, 2025
वहीं जब एक फैन ने मजाकिया अंदाज में शाहरुख खान से पूछा कि क्या वो सेट पर कभी नखरे दिखाते हैं? तो किंग खान ने हंसते हुए कहा, 'सेट पर मुझे नखरे दिखाने ही नहीं दिए जाते। अब 'किंग' में तो और भी कम, क्योंकि डायरेक्टर बहुत ही सख्त और अनुशासित हैं।'
Nobody allows me to throw tantrums on sets. Now on King even less the director is so too strict and organised. https://t.co/De5m1GOBPz
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 16, 2025
शाहरुख ने किया अबराम के एक्शन का जिक्र
वहीं जब एक फैन ने उनसे मजेदार सवाल पूछा कि 'गौरी मैम प्रोड्यूस कर रही हैं, आर्यन डायरेक्ट कर रहे हैं, सुहाना किंग में एक्टिंग कर रही हैं, एक ही परिवार में कितना टैलेंट है। थोड़ा हमारे लिए भी रख दो।' इसके जवाब में शाहरुख ने कहा, सच में यार... और तुमने अभी तक अबराम को एक्शन में देखा ही नहीं है। मेरी प्यारी फैमिली के साथ तालमेल बनाए रखना ही काफी मुश्किल है!'
Really man….and you haven’t seen AbRam in action yet. Just keeping up with my lovely family is hard! But I am sure @gaurikhan is proudest of B***ds of Bollywood the most as a producer. https://t.co/TvHtNJzm2p
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 16, 2025
इसके अलावा एक फैन ने उनसे सवाल किया कि अगर उन्हें धरती को सिर्फ 3 चीजों के साथ एक्सप्लेन करना हो तो वो क्या होंगी। इसके जवाब में उन्होंने कहा- लाइट्स, कैमरा और मैं। थोड़ा ज्यादा हो गया, नहीं?
Lights Camera and Me. ( thoda zyaada ho gaya nahi? ) https://t.co/xMR0umx8C9
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 16, 2025
इसी दौरान शाहरुख ने एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए ये भी बताया कि उन्हें नेशनल अवॉर्ड जीतकर कैसा लगा।
YAY!!!!! I feel like the King of the Nation!!! Too much honour and too much responsibility to try and excel and work harder!! https://t.co/eqW5sXQy5w
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 16, 2025
जब शाहरुख से एक फैन ने पूछा कि क्या चीज उन्हें सबसे ज्यादा परेशान करती है। चोट लगना या फिर अपने बारे में कुछ गलत पढ़ना। इसके जवाब में शाहरुख ने कहा, 'डंबल और एक्शन मेरी हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन शब्द कभी मुझे नुकसान नहीं पहुंचा सकते। मैं गानों को सुनते हुए काफी बिजी रहता हूं।'
Dumbells and Action can break my bones…but words can never hurt me!! I am too busy listening to the music in my heart man. https://t.co/JzinW4lfw1
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 16, 2025
इसके अलावा जब एक फैन ने पूछा कि आपका एक हाथ घायल है तो आप अभी टाइप कैसे कर रहे हो तो इसका जवाब भी शाहरुख ने काफी मजेदार तरीके से दिया।
Itni badi NOSE kis din kaam aayegi??!! https://t.co/Y2NVuzSaz4
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 16, 2025