फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shahid Kapoor wraps fourth project with Vishal Bhardwaj tripti dimri Disha Patani

Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने पूरी की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग, तृप्ति डिमरी के अलावा ये कलाकार आएंगे नजर

Sun, 31 Aug 2025 06:19 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 31 Aug 2025 06:19 PM IST
सार

Shahid Kapoor Upcoming Film: शाहिद और विशाल भारद्वाज ने इससे पहले 'कमीने', 'हैदर' और 'रंगून' में साथ में काम किया था। शाहिद कपूर को आखिरी बार फिल्म 'देवा' में पूजा हेगड़े के साथ देखा गया था। 

विज्ञापन
Shahid Kapoor wraps fourth project with Vishal Bhardwaj tripti dimri Disha Patani
शाहिद कपूर, विशाल भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता शाहिद कपूर के फैंस के लिए अच्छी खबर है। उन्होंने विशाल भारद्वाज के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। हालांकि इस फिल्म का क्या नाम होगा, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी है। पोस्ट में उन्होंने बताया है कि इस फिल्म में कौन-कौन से कलाकार होंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)


शाहिद कपूर ने दी फिल्म की जानकारी
शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर विशाल भारद्वाज के साथ एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि विशाल भारद्वाज शाहिद कपूर को कुछ समझाते हुए नजर आ रहे हैं। शाहिद कपूर ने इस तस्वीर के साथ एक नोट लिखा है। नोट में उन्होंने बताया है कि इस फिल्म के टाइटल का जल्द ही एलान किया जाएगा।

Shahid Kapoor wraps fourth project with Vishal Bhardwaj tripti dimri Disha Patani
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shahidkapoor
ये कलाकार होंगे फिल्म का हिस्सा
शाहिद कपूर ने पोस्ट में बताया है कि इसमें तृप्ति डिमरी अहम किरदार में होंगी। इसके अलावा दिशा पाटनी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल और अविनाश तिवारी भी फिल्म में नजर आएंगे। शाहिद कपूर ने पोस्ट में लिखा 'मैं यह बताते हुए बहुत उत्साहित हूं कि विशाल भारद्वाज के साथ मेरी चौथी फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई। नाम जल्द बताया जाएगा। हमेशा की तरह यह मेरे लिए एक नई दुनिया और एक बेहद अलग किरदार है। यह मेरे लिए बहुत खास है।'

यह खबर भी पढ़ें: Nargis Fakhri: शादी के बाद पहली बार पति टोनी के साथ नजर आईं नरगिस फाखरी, वायरल हो रहा वीडियो

शाहिद कपूर ने कलाकारों की तारीफ की
शाहिद कपूर ने पोस्ट में लिखा 'तृप्ति डिमरी के साथ काम करके बहुत मजा आया। नाना पाटेकर ने जटिल सीन को आसान किया। फरीदा जलाल आपकी शालीनता के लिए शुक्रिया। अविनाश तिवारी आपकी प्लेलिस्ट के लिए शुक्रिया। दिशा पाटनी आपने और मैंने दोनों गानों में कमाल कर दिया।'

शाहिद कपूर का काम
शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हो सकती है। शाहिद और विशाल भारद्वाज ने इससे पहले 'कमीने', 'हैदर' और 'रंगून' में साथ में काम किया था। शाहिद कपूर को आखिरी बार फिल्म 'देवा' में पूजा हेगड़े के साथ देखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed