बॉलीवुड में शाहिद कपूर और मीरा कपूर पॉवर कपल के रूप में जाने जाते हैं। दोनों के बीच में लाजवाब केमिस्ट्री देखने को मिलती है। मीरा कपूर अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल से शाहिद और अपने बच्चों के बारे में अपडेट साझा करती नजर आती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान वे अपने बच्चों के बारे में खुलकर बातें करती नजर आईं ---
2 of 5
शाहिद कपूर और मीरा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
शाहिद कपूर और मीरा कपूर जल्द ही अपनी शादी के नौ साल पूरे करने जा रहे हैं। दोनों ने अरेंज मैरिज किया था और आज दो प्यारे से बच्चों के माता-पिता हैं। मीरा अपने बच्चों के बारे में बातें करते हुए कहती हैं, 'एक बच्चे को पालना सबसे कठिन काम है। आपको एक बच्चे को पालने के लिए काफी मदद लगती है'।
3 of 5
मीरा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीरा कपूर अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मैं हमेशा बच्चों के सामने एक कड़क मां के रूप रहती हूं। उन्हें हर चीज के लिए मैं मना करती हूं, लेकिन शाहिद किसी भी चीज के लिए उन्हें मना नहीं करते हैं। वे उनको बिगाड़ने का काम करते हैं। मैं उन्हें महंगे जूते खरीदने से मना करती हूं, लेकिन वे खरीद देते हैं'।
4 of 5
मीरा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीरा कपूर अपने बच्चों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं। वे उन्हें अनुशासित जीवन देना चाहती हैं। मीरा कहती हैं, बच्चों को बिगाड़ना बहुत आसान है। मुझे लगता है कि बच्चे को दादा-दादी, चाचा-चाची सबकी जरूरत होती है। मैं हमेशा उन्हें समय पर सोना, होमवर्क करना, टेबल सीखाने के लिए गुस्सा करती हूं जबकि शाहिद एक कूल डैड हैं'।
5 of 5
मीरा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीरा कपूर इंटरव्यू में आगे कहती हैं, 'शादी के बाद शाहिद में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। वे हमेशा से अपना एक परिवार चाहते थे और अब उन्हें वह मिल गया है। वे बच्चों से बहुत प्यार करते हैं। मैंने उनमें आध्यत्मिक स्तर पर भी बदलाव महसूस किया है'।