फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shahid kapoor feels lucky after working with kamini kaushal and remembers her

शाहिद कपूर ने फिल्म ‘कबीर सिंह’ में कामिनी कौशल संग बिताए गए पलों को किया याद, बोले- ‘वह शानदार थीं’

Sun, 16 Nov 2025 08:44 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 16 Nov 2025 08:44 AM IST
सार

Shahid Kapoor Remembers Kamini Kaushal: सिनेमाई दुनिया की दिग्गज अभिनेत्री रहीं कामिनी कौशल का बीते दिनों निधन हो गया था। अब अभिनेता शाहिद कपूर ने दिवंगत एक्ट्रेस के साथ बिताए गए अनुभवों को याद करते हुए अपने आपको सौभाग्यशाली समझा है। पढ़िए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
Shahid kapoor feels lucky after working with kamini kaushal and remembers her
शाहिद कपूर और कामिनी कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मशहूर अभिनेत्री कामिनी कौशल का 14 नवंबर को निधन हो गया था। इस खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छाई हुई है। कई सेलेब्स ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी थी। अब दिवंगत एक्ट्रेस के साथ फिल्म 'कबीर सिंह' में काम कर चुके अभिनेता शाहिद कपूर ने उनके साथ बिताए गए पलों को बेहद सुखद बताया। इसके साथ ही उन्होंंने कई और बातों का जिक्र किया। चलिए जानते हैं पूरी खबर। 

विज्ञापन

‘वह शानदार थीं’
अभिनेता शाहिद कपूर ने एएनआई से बात करते हुए दिवंंगत अभिनेत्री कामिनी कौशल के बारे में अपने विचार प्रकट किए हैं। उन्होंने कहा, ‘वह एक अद्भुत इंसान थीं और उनके साथ काम करना खुशी और सौभाग्य की बात थी।’ आगे अभिनेता ने कहा, ‘उन्होंने 'कबीर सिंह' में गरिमापूर्ण माहौल बनाया और उन्हें हमेशा एक शानदार कलाकार के रूप में याद किया जाएगा। जब मैंने उनके साथ काम किया, तो वह बहुत ही शानदार थीं, वह बहुत दयालु और कार्य के प्रति इच्छाशक्ति से लबरेज थीं। उनकी आत्मा को शांति मिले।’

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: ‘दे दे प्यार दे 2’ को मिला वीकएंड का फायदा, ‘कांथा’ की कमाई में नहीं उछाल; जानिए बाकी फिल्मों का कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म को लेकर भी जानकारी दी
शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म  'कॉकटेल 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस समय वह दिल्ली में शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने बताया, ‘हम अपनी फिल्म 'कॉकटेल 2' की शूटिंग कर रहे हैं। मैं, रश्मिका और कृति यहां शूटिंग कर रहे हैं। इसलिए यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। हम अगले कुछ दिनों तक यहां रहेंगे। हम लगभग पांच दिनों से यहां हैं। सौभाग्य स, मैं यह कार्यक्रम भी उसी रात कर रहा हूं। दिल्ली मेरे घर जैसी है। मेरा जन्म यहीं हुआ है, इसलिए जब भी मैं यहां आता हूं। मेरे पास ढेर सारी यादें होती हैं। दिल्ली आकर हमेशा बहुत मजा आता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed