फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   shah rukh khan suhana khan king bts pictures leaked fans excited 2026 released

King: फिल्म ‘किंग’ के सेट से लीक हुआ शाहरुख-सुहाना का लुक, अभिषेक बच्चन भी नए अवतार में दिखे

Sun, 21 Sep 2025 04:12 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 21 Sep 2025 04:12 PM IST
सार

King BTS Pictures Leaked: शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' के सेट से किंग खान का लुक वायरल हो रहा है। शाहरुख, बेटी सुहाना और अभिषेक बच्चन का लुक सेट से लीक हो गया है।

विज्ञापन
shah rukh khan suhana khan king bts pictures leaked fans excited 2026 released
किंग फिल्म बीटीएस - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की आने वाली फिल्म किंग इन दिनों सुर्खियों में है। वजह सिर्फ यह नहीं कि यह एक बिग बजट फिल्म है, बल्कि इसलिए भी कि इसमें उनकी बेटी सुहाना खान बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं। लंबे समय से इस फिल्म को लेकर फैन्स के बीच जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई थी। हाल ही में सेट से कुछ तस्वीरें लीक हुईं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन


शाहरुख-सुहाना का लुक हुआ लीक
लीक तस्वीरों में शाहरुख खान को एक बिल्कुल अलग अंदाज में देखा गया। सफेद टी-शर्ट, ऊपर शर्ट और टोपी लगाए, साथ में दाढ़ी वाले लुक में वो बेहद स्टाइलिश लग रहे हैं।वहीं, सुहाना खान भी इन तस्वीरों में नजर आईं। ब्राउन टैंक टॉप और बेज कार्गो पैंट्स में उनका लुक कूल और बोल्ड दिखा। इस ड्रेसअप से हिंट मिला कि शायद फिल्म में सुहाना एक्शन सीक्वेंस का हिस्सा होंगी।
विज्ञापन

 


तस्वीरों में अभिषेक बच्चन भी दिखाई दिए, जो इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं। उनका भी सॉल्ट-एंड-पेपर लुक काफी चर्चा में है। फैन्स को यह देखना बेहद खास लग रहा है कि इतने बड़े नाम एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं।



फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म 'किंग' की स्टारकास्ट वाकई ग्रैंड है। शाहरुख और सुहाना के अलावा दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभय वर्मा, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला जैसे दिग्गज कलाकार इसमें शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि दीपिका पादुकोण ने हाल ही में इस फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा भी कर दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान का हाथ थामे एक तस्वीर शेयर की और लिखा कि 18 साल पहले ओम शांति ओम की शूटिंग के दौरान शाहरुख ने उन्हें सिखाया था कि फिल्मों की असली खूबसूरती अनुभव और लोगों के साथ काम करने में है, न कि सिर्फ उसकी सफलता में। इसी सीख ने उन्हें हर कदम पर गाइड किया है और शायद यही वजह है कि आज वह शाहरुख के साथ छठी बार स्क्रीन शेयर कर रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)




कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म 'किंग' साल 2026 में रिलीज होने की तैयारी में है। वहीं, शाहरुख इन दिनों बेटे आर्यन खान की फिल्म- द बैड्स ऑफ बॉलीवुड की सफलता का भी जश्न मना रहे हैं। यह फिल्म हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई है और दर्शकों व समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं बटोर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed