फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shah Rukh Khan Reaction On Andre Russell retirement from IPL and joins KKR support staff as Power Coach

आंद्रे रसेल के आईपीएल से संन्यास पर शाहरुख खान ने दिया रिएक्शन; कहा- 'कोई दूसरी जर्सी आप पर अजीब लगेगी'

Sun, 30 Nov 2025 03:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 30 Nov 2025 03:41 PM IST
सार

SRK On Andre Russell Retirement: वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने आईपीएल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। वे 2014 से केकेआर फ्रेंचाइजी का अभिन्न अंग रहे हैं। टीम में वे अब नई भूमिका निभाएंगे। आंद्रे के संन्यास पर शाहरुख खान ने रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Reaction On Andre Russell retirement from IPL and joins KKR support staff as Power Coach
शाहरुख खान-आंद्रे रसेल - फोटो : X

विस्तार

आंद्रे रसेल साल 2014 से केकेआर फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। हालांकि, अब उन्होंने आईपीएल से ही संन्यास का एलान कर दिया है। आईपीएल 2026 के लिए होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी से ठीक पहले आईपीएल से रिटायरमेंट का एलान करके आंद्रे से सभी को चौंका दिया है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि वे अब केकेआर के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे और पावर कोच की भूमिका में होंगे। शाहरुख खान ने नई भूमिका पर रसेल को बधाई दी है। 

विज्ञापन


केकेआर में रसेल के योगदान पर शाहरुख ने कहा- 'शुक्रिया'
शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आंद्रे रसेल के केकेआर टीम में दिए गए योगदान के लिए शुक्रिया अदा किया है। साथ ही टीम में पावर कोच के रूप में नई भूमिका की नियुक्त पर बधाई दी है। शाहरुख खान ने आंद्रे रसेल के पोस्ट पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा है, 'शानदार यादों के लिए शुक्रिया, आंद्रे। हमारे शानदार योद्धा। केकेआर में आपका योगदान यादगार है और एक खिलाड़ी के तौर पर अब आपकी शानदार यात्रा का एक और चैप्टर... पावर कोच के रूप में'। 
विज्ञापन

 

शाहरुख बोले- 'कोई दूसरी जर्सी अजीब लगेगी दोस्त'
शाहरुख खान ने आगे लिखा है, 'हमारे पर्पल और गोल्ड बॉयज को ज्ञान और ताकत देते हुए आपकी भूमिका मजबूत रहेगी। और हां, कोई भी दूसरी जर्सी आप पर अजीब लगेगी मेरे दोस्त... जिंदगी भर के लिए मसल रसेल! पूरी टीम और खेल से प्यार करने वाले सभी लोगों की तरफ से लव यू'।

रसेल ने लिखा- 'अन्य लीग में अभी भी छ्क्के लगाऊंगा'
रसेल ने एक्स पर लिखा, मैं आईपीएल से संन्यास ले रहा हूं। आईपीएल का यात्रा शानदार रही, 12 वर्षों की यादें और केकेआर परिवार से काफी प्यार मिला। मैं दुनिया की अन्य लीग में अभी भी छक्के लगाऊंगा और विकेट लूंगा। सबसे अच्छी बात यह है कि मैं घर नहीं छोड़ रहा हूं। आप मुझे नई भूमिका में देखेंगे। केकेआर के सहायक स्टाफ के तौर पर 2026 में पावर कोच। नया अध्याय, लेकिन वही ऊर्जा, हमेशा नाइट का हिस्सा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed