{"_id":"6af55e47513f1642ae0bbf28","slug":"shah-rukh-khan-opens-up-about-wife-gauri-house-rules-in-dubai-event-2026-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख खान: अपने ही घर में नहीं चलती किंग की मर्जी, बताए पत्नी गौरी खान के सख्त नियम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
शाहरुख खान: अपने ही घर में नहीं चलती किंग की मर्जी, बताए पत्नी गौरी खान के सख्त नियम
Thu, 12 Nov 2026 12:06 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:06 PM IST
सार
- शाहरुख खान जल्द फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं।
- उनकी यह मूवी अगले महीने दिसंबर में रिलीज होने वाली है।
- अब हाल ही में किंग ने बताया कि गौरी ने घर में क्या सख्त नियम बना रखे हैं।
विज्ञापन
शाहरुख खान, गौरी खान
- फोटो : x@@SRKUniverse
विस्तार
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने मजाकिया अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में दुबई में एक इवेंट के दौरान उनका यही अंदाज देखने को मिला। यहां शाहरुख ने अपनी पत्नी गौरी खान को लेकर ऐसा मजेदार खुलासा किया कि वहां मौजूद लोग हंसने लगे।
उन्होंने बताया कि अपने ही घर में उनकी और बच्चों आर्यन और सुहाना की बिल्कुल नहीं चलती। घर में क्या करना है और क्या नहीं, इसका पूरा फैसला गौरी ही लेती हैं। हालांकि, इस मजेदार बातचीत के बीच शाहरुख ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' का दमदार डायलॉग सुनाकर महफिल का माहौल भी बदल दिया।

Trending Videos
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
दुबई इवेंट में शामिल हुए थे शाहरुख खान
दरअसल, शाहरुख खान दुबई में एक इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान करण जौहर ने उनसे पूछा कि ऐसी कौन सी चीज है, जिसे करने की इजाजत उन्हें अपने घर में नहीं है? इस पर शाहरुख ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अपने घर में वह कुछ भी नहीं कर सकते। उन्होंने बताया कि घर में वाई-फाई को लेकर शिकायत करने, बेड पर खाना खाने और यहां तक कि घर के रंग, पेंटिंग, सीढ़ियों, लिफ्ट, छत या लाइटिंग पर कुछ बोलने की भी इजाजत नहीं है।
शाहरुख ने कहा, 'हम बस चुपचाप बैठकर घर का आनंद लेते हैं और कहते हैं कि गौरी, आपने कितना अच्छा घर बनाया है। अब यहां इस पेंटहाउस में आकर भी मुझे यही कहना पड़ेगा कि गौरी, आपने कितना अच्छा पेंटहाउस बनाया है। घर के बाहर हम आजाद हैं, लेकिन घर के अंदर हमारी कुछ नहीं चलती।

फिल्म 'किंग' में शाहरुख
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
शाहरुख को किससे लगता है डर?
इसी बातचीत के दौरान करण जौहर ने शाहरुख से पूछा कि उन्हें बिजनेस, बॉक्स ऑफिस या पत्नी में से किससे ज्यादा डर लगता है? इस पर शाहरुख ने अपनी फिल्म 'किंग' का जिक्र करते हुए करण को उसका डायलॉग याद दिलाया और फिर दमदार अंदाज में कहा, 'हजार मुल्कों में बदनाम और दुनिया ने दिया एक ही नाम और वो पता है क्यों? क्योंकि मैं डर नहीं, दहशत हूं।'
'किंग' में नजर आएंगे शाहरुख खान

- वर्कफ्रंट की बात करें, तो शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे।
- सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस एक्शन थ्रिलर में उनके साथ दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन और अभय वर्मा भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
- फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।