Shah Rukh Khan: शशि थरूर ने शाहरुख को नेशनल अवॉर्ड जीतने पर दी बधाई, एक्टर ने लिखी ऐसी अंग्रेजी कि चकराए फैंस
Shah Rukh Khan Gives Unique Reply To Shashi Tharoor: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान को राजनेता शशि थरूर ने नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बधाई दी, जिसके जवाब में किंग खान ने कुछ ऐसा लिखा कि फैंस हैरान हो गए।
विस्तार
सुपरस्टार शाहरुख खान को 33 साल के फिल्मी करियर में पहली बार ‘जवान’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला। इसकी घोषणा होते ही अभिनेता को देश की जानी-मानी हस्तियों द्वारा बधाई संदेश मिल रहे हैं। इसी कड़ी में राजनेता शशि थरूर ने भी अभिनेता को बधाई दी, जिसका बॉलीवुड के किंग खान ने कुछ यूं जवाब दिया कि चर्चा का विषय बन गया। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या लिखा।
शशि थरूर ने दी बधाई
शाहरुख खान को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक्स अकाउंट पर बधाई संदेश ट्वीट किया, ‘एक राष्ट्रीय धरोहर को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, बधाई हो शाहरुख खान।’
यह खबर भी पढ़ें: Urvashi Rautela: नेशनल अवॉर्ड जीतने पर भी जूरी पर क्यों भड़कीं उर्वशी? बोलीं- ‘ये कोई पेंशन नहीं…’
A National Treasure wins a National Award! Congratulations @iamsrk ! https://t.co/rzVafQo8Bu
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) August 3, 2025
शाहरुख ने दिया मजेदार जवाब
इस बधाई संदेश को स्वीकारने के बाद बॉलीवुड के किंग खान ने अपने एक्स अकाउंट पर जवाब देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि इस सरल अंदाज में तारीफ करने के लिए धन्यवाद, क्योंकि उनकी कठिन अंग्रेजी अभिनेता को समझ नहीं आती। हालांकि, आपको बताते चलें कि अभिनेता ने मैग्निलोक्वेंट और सेस्क्विपेडालियन शब्द का प्रयोग अपने संदेश में किया है, जिसे यूजर्स समझ नहीं पा रहे हैं, क्योंकि ये शब्द प्रयोग में किया जाने वाला कोई आम शब्द नहीं है। सरल शब्दों में समझा जाए, तो इसका अर्थ है ऐसा व्यक्ति जो कठिन शब्दों का प्रयोग करता है।
Thank u for the simple praise Mr Tharoor…
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 3, 2025
would not have understood something more magniloquent and sesquipedalian… ha ha https://t.co/GHAhyCYT5S
नेटिजंस हुए हैरान
शाहरुख खान के संदेश को देखते ही यूजर्स हैरान हो गए। एक यूजर ने लिखा कि ये मैग्निलोक्वेंट और सेस्क्विपेडालियन क्या है। दूसरे यूजर ने कहा कि ये क्या लिख दिए हैं, समझ नहीं आ रहा है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा इन शब्दों को गूगल करना पड़ा। इसके अलावा कुछ यूजर्स अभिनेता को नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बधाई दे रहे हैं।