{"_id":"68f0e36764d845c4ca00cd4b","slug":"shah-rukh-khan-defended-endorsing-cigarettes-cold-drinks-when-dhruv-rathee-question-him-2025-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिलिनेयर हैं शाहरुख फिर भी करते हैं पान मसाला का प्रचार! ध्रुव राठी ने उठाया सवाल; जानें एक्टर की दलील","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
बिलिनेयर हैं शाहरुख फिर भी करते हैं पान मसाला का प्रचार! ध्रुव राठी ने उठाया सवाल; जानें एक्टर की दलील
Thu, 16 Oct 2025 05:52 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 16 Oct 2025 05:52 PM IST
सार
Dhruv Rathee On Shah Rukh Khan: हाल ही में यूट्यूबर ध्रुव राठी ने शाहरुख खान के बिलिनेयर बनने के बावजूद पान मसाला का प्रचार करने पर सवाल उठाया है। आइए जानते हैं धूम्रपान के प्रचार पर शाहरुख खान की क्या राय है?
विज्ञापन
शाहरुख खान, ध्रुव राठी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हाल ही में यूट्यूबर ध्रुव राठी ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की संपत्ति पर एक वीडियो शेयर की है। इस पर बहस हो रही है। वीडियो में ध्रुव ने उन रिपोर्टों पर चर्चा की जिनमें दावा किया गया था कि जवान अभिनेता अब दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने बताया कि शाहरुख खान की कुल संपत्ति 1.4 बिलियन डॉलर (लगभग 12,400 करोड़ रुपये) है। ऐसे में ध्रुव राठी ने शाहरुख के पान मसाला ब्रांड को बढ़ावा देने के फैसले पर सवाल उठाया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
विज्ञापन
ध्रुव ने शाहरुख से पूछा सवाल
वायरल वीडियो में ध्रुव राठी कहते हैं कि 'शाहरुख खान बिलिनेयर बन चुके हैं। उनकी नेट वर्थ 1.4 बिलियन पहुंच चुकी है। रुपयों में कहा जाए तो करीब 12400 करोड़ होता है।' इसके बाद उन्होंने शाहरुख के पान मसाला ब्रांड को बढ़ावा देने के फैसले पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा 'मेरा शाहरुख खान से सवाल यह है कि क्या इतने पैसे काफी नहीं है? अगर काफी हैं तो क्या मजबूरी पड़ी कि पान मसाला जैसी हानिकारक चीज को आप अभी भी प्रमोट कर रहे हो?' इसके बाद ध्रुव ने लोगों से अपील की है कि वह इस वीडियो को इतना प्रसारित करें कि यह शाहरुख खान तक पहुंच जाए।
यह खबर भी पढ़ें: सलमान से लेकर शाहरुख तक, कई सुपरस्टार्स के साथ पंकज धीर ने किया काम; इन फिल्मों में निभाए थे यादगार किरदार

शाह रुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
धूम्रपान पर शाहरुख की राय
इस मामले पर शाहरुख ने कुछ नहीं कहा है। हालांकि इस मौके पर शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने धूम्रपान और कोल्ड ड्रिंक के प्रचार पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था 'मैं अधिकारियों से अपील करूंगा कि इस पर प्रतिबंध लगाया जाए। इसे हमारे देश में बिकने मत दो। अगर धूम्रपान बुरा है, तो इस देश में सिगरेट का उत्पादन मत होने दो। अगर आपको लगता है कि कोल्ड ड्रिंक्स बुरी हैं, तो मत बनने दो।'

My question to Shah Rukh Khan.@iamsrk pic.twitter.com/MZjCbsIkjx
— Dhruv Rathee (@dhruv_rathee) October 15, 2025
मुझे मेरा काम करने दो
शाहरुख ने आगे कहा 'देखिए, मेरा तर्क यह है कि आप इसे इसलिए नहीं रोक रहे हैं क्योंकि इससे आपको राजस्व मिलता है। ईमानदारी से कहें तो अगर आपको लगता है कि कुछ उत्पाद हानिकारक हैं, तो आप उन्हें नहीं रोक रहे हैं क्योंकि वे सरकार के लिए राजस्व हैं। मेरा राजस्व मत रोकिए। मैं एक अभिनेता हूं। मुझे काम करना है और उससे राजस्व प्राप्त करना है। बिल्कुल साफ है, अगर आपको लगता है कि कुछ गलत है, तो उसे रोक दीजिए। कोई समस्या नहीं है, बस उसे बनाना बंद कर दीजिए।'