फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shah rukh and salman khan visits abu dhabi their pictures viral on social media

एक साथ सैर पर निकले शाहरुख और सलमान खान, अबू धाबी से सामने आई तस्वीर; नेटिजंस बोले- दो भाई दोनों तबाही

Fri, 21 Nov 2025 05:49 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 21 Nov 2025 05:49 PM IST
सार

ShahRukh And Salman Khan: सोशल मीडिया पर शाहरुख और सलमान खान की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें दोनों साथ में नजर आ रहे हैं। इसे देख नेटिजंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Shah rukh and salman khan visits abu dhabi their pictures viral on social media
शाहरुख खान और सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के दो चर्चित सितारे सलमान और शाहरुख खान इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल में दोनों एक्टर्स कई समारोह में एक साथ दिख चुके हैं। अब दोनों खान अबू धाबी के किसी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं, जहां से उनकी साथ में तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस पर यूजर्स रिएक्ट करते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन

अबू धाबी से सामने आई तस्वीर
IIFA के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया गया है। इसमें सलमान खान और शाहरुख खान साथ में तस्वीरें क्लिक कराते दिख रहे हैं। दोनों कलाकार अबू धाबी के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम का उद्घाटन करने हेतु शामिल हुए हैं। पहली तस्वीर में उनके बैकग्राउंड में विशाल डायनासोर के अवशेषों को म्यूजियम में सहेजकर रखा गया है। इसके अलावा दूसरी तस्वीर में दोनों संग्रहालय में रखी ऐतिहासिक चीजों को गौर से देखते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by IIFA Awards (@iifa)


नेटिजंस ने दी प्रतिक्रया
इन तस्वीरों के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बॉलीवुड के दो किंग।’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘पठान और टाइगर।’ वहीं एक और यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘करण-अर्जुन।’ इसके अलावा अन्य यूजर ने कहा, ‘दो दिग्गज एक फ्रेम में।’

यह खबर भी पढ़ें: मस्ती 4 Review: कॉमेडी के नाम पर मस्ती नहीं, मुसीबत परोसी गई... फिल्म से बचने के लिए वीजा लेना पड़ेगा

शाहरुख और सलमान का वर्कफ्रंट
सलमान खान की आगामी फिल्म की बात करें, तो वह 'बैटल ऑफ गलवां' में नजर नरजर आएंगे। यह फिल्म 15 जून, 2020 को गलवान घाटी में हुए भारत-चीन सैन्य संघर्ष पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैंं। वहीं शाहरुख खान की बात करें, तो उनकी आगामी फिल्म 'किंग' है, जिसका टीजर बीते दिनों जारी हुआ था, जिसमें अभिनेता खूंखार अंदाज में दिख रहे थे। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। यह फिल्म अगले साल यानी 2026 में रिलीज होगी'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed