फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   sequel of Vijay superhit film Leo can be made Director Lokesh Kanagaraj expressed possibility know details

Leo 2: विजय की सुपरहिट फिल्म 'लियो' का बनेगा सीक्वल! डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने जताई संभावना

Sun, 18 Feb 2024 01:13 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sun, 18 Feb 2024 01:13 PM IST
सार

लोकेश कनगराज इस समय भारतीय सिनेमा के टॉप निर्देशकों में शुमार हैं। लोकेश ने महज 5 फिल्मों का निर्देशन से ही स्टार डायरेक्ट का दर्जा हासिल कर लिया है। बीते साल लोकेश ने दलपति विजय स्टारर 'लियो' बनाई, जिसे खूब पसंद किया गया।

विज्ञापन
sequel of Vijay superhit film Leo can be made Director Lokesh Kanagaraj expressed possibility know details
विजय और लोकेश कनगराज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिल सुपरस्टार दलपति विजय स्टारर फिल्म 'लियो' साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया और 'लियो' ने दुनियाभर में जबर्दस्त कमाई की। फैंस को उम्मीद थी की इस फिल्म का दूसरा भाग भी आएगा, लेकिन उनकी उम्मीद पर तब पानी फिर गया, जब 'लियो' सुपरस्टार विजय ने राजनीति में उतरने की घोषणा की। इसके बाद यह भी खबर सामने आई की विजय की अपकमिंग फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' उनके करियर की आखिरी फिल्म होगी, लेकिन इस बीच 'लियो' के निर्देशक लोकेश कनगराज ने 'लियो 2' की संभावना जताई है।

विज्ञापन

स्टार डायरेक्टर लोकेश कनगराज 

लोकेश कनगराज इस समय भारतीय सिनेमा के टॉप निर्देशकों में शुमार हैं। लोकेश ने महज 5 फिल्मों का निर्देशन से ही स्टार डायरेक्ट का दर्जा हासिल कर लिया है। बीते साल लोकेश ने दलपति विजय स्टारर 'लियो' बनाई, जिसे खूब पसंद किया गया। हालांकि, मध्यांतर के बाद इसके भाग को लेकर फिल्म की कुछ लोगों ने आलोचना भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लियो 2 को लेकर लोकेश ने जताई संभावना

इस दौरान एक कार्यक्रम में लोकेश कनगराज ने अपनी आगामी फिल्मों के बारे में बात की, जहां उन्होंने 'लियो' के सीक्वल संभावना जताई। हालांकि, इसके लिए उन्होंने कुछ विशेष परिस्थितियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'लियो 2 निश्चित रूप से संभव है, बशर्ते इसके लिए कुछ विशेष परिस्थितियों का पालन करना होगा। फिलहाल, विजय की महत्वाकांक्षा अभी दूसरी है, जिसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं। लियो 2 के लिए हमेशा संभावना है और मैं इसे बनाऊंगा, लेकिन यहां तब होगा जब विजय इसके लिए मुझसे कहेंगे'।

Ruchi Narain Interview: घुमक्कड़ी ने मुझे वह बनाया है, जो आज मैं हूं, नई फिल्म पर पहली बार एक्सक्लूसिव खुलासा

विज्ञापन

लोकेश की आगामी फिल्में

फिलहाल, लोकेश की अगली फिल्म सुपरस्टार रजनीकांत के साथ आएगी। इसका नाम 'थलाइवर 171' है। इसके बाद लोकेश कार्थी के साथ 'कैथी 2' पर काम शुरू करेंगे। इन दोनों फिल्म के बाद लोकेश सुपरस्टार कमल हासन के साथ 'विक्रम 2' का निर्माण करेंगे। इसके अलावा सूर्या के साथ उनकी फिल्म 'रोलेक्स' भी लाइन-अप हैं।

SRK: जॉन सीना ने गुनगुनाया शाहरुख खान का 'भोली सी सूरत' गाना, सोशल मीडिया पर छाया WWE स्टार का वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed