फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   seprating from hrithik was right decesion says sussanne

ऋतिक से अलग होना ही बेहतर था: सुजैन

Mon, 13 Jun 2016 06:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 13 Jun 2016 06:31 PM IST
विज्ञापन
seprating from hrithik was right decesion says sussanne
- फोटो : bbc
सुजैन खान ने अभिनेता ऋतिक रोशन से तलाक के दो साल बाद इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। ऋतिक और सुजैन ने साल 2000 में शादी की थी और साल 2013 में उन्होंने अलग होने का फैसला लिया। हालांकि आधिकारिक रूप से 2014 में उनका तलाक हुआ था।
विज्ञापन


दोनों के अलगाव के बाद कई तरह की थ्योरी सामने आईं, पर ऋतिक और सुजैन ने चुप्पी बनाए रखी। लेकिन हाल ही में ‘फेमिना’ को दिए एक इंटरव्यू में सुजैन ने तलाक की वजह बताई है। उस इंटरव्यू में सुजैन ने कहा, ‘‘हम अपने जीवन की उस स्टेज पर पहुंच गए थे, जहां हमारा अलग होना ही बेहतर था।''
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ''सच्चाई से वाकिफ होते हुए, झूठे और नकली रिश्ते से बाहर आ जाना चाहिए। हम अब भी करीबी दोस्त हैं।’’ सुजैन और ऋतिक के दो बच्चे ऋहान और ऋदान हैं। सुजैन ने कहा, ‘‘हम दोनों के रिश्ते का असर अपने बच्चों पर नहीं पड़ने देते।’’ वो कहती हैं, ‘‘जब बच्चों की बात आती है, तो हम दोनों आपसी मतभेद भुलाकर उन्हें सुरक्षा देते हैं।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सुजैन ने ऋतिक के पक्ष में किया था ट्वीट

seprating from hrithik was right decesion says sussanne
कंगना और ऋतिक रोशन विवाद को लेकर अप्रैल में सुजैन ने ऋतिक के पक्ष में ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था कि कंगना के साथ ऋतिक की तस्वीरें फोटोशॉप से बनाई गई हैं। इसके कुछ समय बाद ऋतिक और सुजैन अपने दोनों बच्चों के साथ मुंबई के एक रेस्तरां में दिखाई दिए थे। ऐसे में, जब बातें दोबारा रिश्ता जुड़ने की उठीं, तो सुजैन ने साफ किया कि वह दोबारा रिश्ता जोड़ने नहीं जा रही हैं। वे दोनों अच्छे माता-पिता हैं।

ऋतिक रोशन इन दिनों आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'मोहनजोदड़ो' और संजय गुप्ता की 'काबिल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। 'मोहनजोदड़ो' 12 अगस्त को रिलीज़ होगी जबकि 'काबिल' 26 जनवरी 2017 में रिलीज़ होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed