फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   selena gomez and benny blancko all set to marry in september as per reports

Selena Gomez: मंगेतर बेनी ब्लैंको की दुल्हन बनेंगी सेलेना गोमेज, कपल ने शुरू की शादी की तैयारियां

Wed, 16 Jul 2025 01:48 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 16 Jul 2025 01:48 PM IST
सार

Selena Gomez-Benny Blanco Wedding: हॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर सेलेना गोमेज अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और मंगेतर बेनी ब्लैंको से शादी रचाने जा रही हैं। अभिनेत्री ने इसके लिए सारी प्लानिंग कर ली है। 

विज्ञापन
selena gomez and benny blancko all set to marry in september as per reports
सेलेना और बेनी - फोटो : IMDb

विस्तार

हॉलीवुड की मशहूर जोड़ी सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी कैलिफोर्निया के मोंटेसीटो में होगी। इसके लिए कपल ने पूरी प्लानिंग भी कर ली है। दोनों की शादी दो दिन तक चलने वाला एक ग्रैंड इवेंट होगा जिसमे ंपरिवार, करीबी दोस्त ही शिरकत करेंगे। कपल की शादी पर क्या कुछ अपडेट सामने आया है, चलिए आपको बताते हैं। 
विज्ञापन


शादी पर आया बड़ा अपडेट 
हॉलीवुड की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज और म्यूजिक प्रोड्यूसर बेनी ब्लैंको ने आखिरकार अपनी शादी की तारीख तय कर ली है। 'द डेली मेल' की रिपोर्ट के मुताबिक ये स्टार कपल सितंबर 2025 में कैलिफोर्निया के मोंटेसीटो में शादी करने जा रहा है। खास बात ये है कि ये शादी के पूरे रिति-रिवाजों को दो दिन में पूरा किया जाएगा और इसमें इंडस्ट्री के कई चर्चित चेहरे शामिल होने वाले हैं।
विज्ञापन


जय शेट्टी के पॉडकास्ट में की थी बात
पिछले कुछ महीनों से ये कपल अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में बना हुआ है। दोनों ने पिछले साल एक दूसरे से सगाई की है। दोनों ने अपनी शादी के बारे में जय शेट्टी के पॉडकास्ट में खुलकर बात की थी। इस दौरान कपल ने अपनी मुलाकात, सगाई और शादी के प्लान को लेकर चर्चा की थी। अब खबर है कि शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और निमंत्रण ईमेल के जरिए मेहमानों को भेजे जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


selena gomez and benny blancko all set to marry in september as per reports
सेलेना और बेनी - फोटो : IMDb
प्राइवेट सेरेमनी में कपल रचाएगा शादी 
सूत्रों के मुताबिक ये शादी किसी ग्रैंड बॉलीवुड या हॉलीवुड वेडिंग की तरह भव्य न होकर एक प्राइवेट फंक्शन होगा। दोनों चाहते हैं कि इस खास दिन पर सिर्फ उनके करीबी दोस्त और परिवार ही मौजूद हों। खास बात ये है कि मेहमानों को वीकेंड स्टे के लिए कहा गया है ताकि वो दोनों दिन शादी समारोह का हिस्सा बन सकें।

ये खबर भी पढ़ें: Sumi Har Chowdhury: सड़क पर भटकती हुई मिली यह एक्ट्रेस, तीन महीने से गायब थी; परिवार को ढूंढने में जुटी पुलिस

सेलेना की सबसे अच्छी दोस्त कही जाने वालीं टेलर स्विफ्ट भी इस शादी में अपने पार्टनर ट्रैविस केल्सी के साथ शामिल हो सकती हैं। इसके अलावा 'ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग' के को-स्टार्स और बेनी ब्लैंको के म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े दोस्त भी इस लिस्ट में शामिल हो सकते हैं।

दिसंबर 2024 में की थी सगाई 
गौरतलब है सेलेना और बेनी ने 11 दिसंबर 2024 को अपनी सगाई की घोषणा की थी। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में सेलेना अपनी खूबसूरत इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। करीब छह महीने की डेटिंग के बाद दोनों ने सगाई कर ली थी। अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं सेलेना को दुल्हन के जोड़े में देखने के लिए। दोनों की शादी में कौन-कौन शामिल होगा, किस तरह से होगी, इन सभी बातों को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बनी हुई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed